ब्रेकिंग न्यूज

*छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की विशेष वार्षिक साधारण सभा एवं आयोजन समिति बैठक संपन्न:डॉ. राकेश मिश्र* *ओपन अंडर: 23 पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप 16 से 20 मार्च तक बिलासपुर में: राकेश ठाकरान*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। 17 फरवरी डॉ. राकेश मिश्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में “बिलासा बाई केवटिन ट्रॉफी 2026” ओपन अंडर: 23 पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप को लेकर बिलासपुर में विशेष सभा एवं आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 16 से 20 मार्च 2026 तक बिलासपुर में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय अंडर-23 पुरुष एवं महिला टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी जकार्ता, (इंडोनेशिया) में 05 से 20 अप्रैल 2026 तक होने वाली एशियन अंडर-23 पुरुष/महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की विशेष वार्षिक साधारण सभा (Special AGM) एवं आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 17 फरवरी 2026 को बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव राकेश ठाकरान मुख्य अतिथि एवं ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग संघ के महासचिव श्री हितेश कुमार तिवारी को पुनः महासचिव पद का दायित्व सौंपा गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

महासचिव राकेश ठाकरान ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग की अपार संभावनाएं हैं तथा इस प्रकार के राष्ट्रीय आयोजनों से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय मंच प्राप्त होगा। उन्होंने आयोजन समिति को पारदर्शिता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ प्रतियोगिता संपन्न कराने की ज़िम्मेदारी सौंपी।

बैठक के दौरान प्रतियोगिता की तैयारियों, विभिन्न समितियों के गठन, आवास, तकनीकी व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य:

इस अवसर पर सुधीर कुमार सिंह, देवेश कुमार, योगेश रजक, ऋषभ महंत, हरीश यादव, वासु यादव, संजू पांडे, विशाल निर्मलकर, गुलशन विश्वकर्मा, कमल ठाकुर, मोना बोडखे, अरित, अनंत, सरिता सोनी, सीमा भिवगाड़े, सीता मौर्य, ज्योति सिंह, किरण शराब, अर्चित सिंह, शुभम सोनवानी, औलाद सिंह, इंद्रदत्त, आकाश कुमार सिंह, नवीन रासन, वीरेंद्र कनाथ, आर्यन गढ़वाल, उमेश केनार्थ, अंशु के नाथ, मेडी यादव, सतीश यादव, कुवैत डसेन, मनीष साहू, आकाश वास्तुकार, प्रियांशु वस्त्रकर, अविनाश यादव, अभिषेक मिश्रा, रवि कुमार, संजू ध्रुव, आशु निषाद, चिंटू साहू, विक्की दास, हरीश प्रजापति, धीरज साहू, किशन, राहुल रजक, अमन, अमन निषाद, साहिल रहरे एवं भूपेंद्र मोहन सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button