ब्रेकिंग न्यूज

*बंगाल से प्रारंभ हुआ इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फ़ेडरेशन का ऐतिहासिक सफ़र भी रहा चर्चा का केंद्र: राकेश ठाकरान* *बंगाल बॉक्सिंग फ़ाउंडेशन की एनुअल जनरल मीटिंग व चुनाव संपन्न:डॉ. राकेश मिश्र* *शरद भूटोरिया अध्यक्ष एवं गौरव गोस्वामी बंगाल बॉक्सिंग फाउंडेशन के महासचिव निर्वाचितः विदिशा चंदा*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

कोलकाता (उजाला खेल संवाददाता)। बंगाल बॉक्सिंग फ़ाउंडेशन की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) का आयोजन कोलकाता में सफलतापूर्वक किया गया। बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संगठन के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसमें श्री शरद भूटोरिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा श्री गौरव गोस्वामी को महासचिव निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बंगाल के सभी ज़िला बॉक्सिंग संघों की उपस्थिति में परिणामों की औपचारिक घोषणा की।

बैठक से पूर्व खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ अभिनंदन: गौरव गोस्वामी

एनुअल जनरल मीटिंग से पूर्व इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फ़ेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र का बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर स्वागत किया गया।

दीप प्रज्वलन से बैठक का शुभारंभ

कोलकाता के न्यू मार्केट स्थित होटल लिंडसे में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बैठक का आयोजन कोलकाता के न्यू मार्केट क्षेत्र स्थित होटल लिंडसे में किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी की विशेष उपस्थिति रही।श्री राजकुमार छाजेर सहित सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति:

बैठक में IABF के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र के साथ श्री राकेश ठकरान महासचिव भी विशेष अतिथि के रूप में पूरे समय उपस्थित रहे। उन्होंने संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और खिलाड़ियों के भविष्य से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

बंगाल से प्रारंभ हुआ IABF का ऐतिहासिक सफ़र

भारतीय मुक्केबाज़ी के संगठित स्वरूप की नींव बनी बंगाल की धरती

बैठक के दौरान भारतीय मुक्केबाज़ी के इतिहास और विकास पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय बॉक्सिंग के संगठित और अनुशासित स्वरूप की नींव बंगाल की भूमि से पड़ी, जहाँ से बॉक्सिंग को एक तकनीकी, अनुशासित एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में विकसित करने की परंपरा प्रारंभ हुई।

इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से आगे बढ़ते हुए इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फ़ेडरेशन (IABF) ने देशभर में एमेच्योर बॉक्सिंग को एक सशक्त राष्ट्रीय मंच प्रदान किया।

IABF की प्रमुख उपलब्धियाँ

राष्ट्रीय संरचना से अंतरराष्ट्रीय मान्यता तक

• देश के विभिन्न राज्यों में संगठित एमेच्योर बॉक्सिंग ढांचे की स्थापना

• खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, रेफरी एवं जजों के लिए मानकीकृत नियम और प्रशिक्षण प्रणाली

• राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाशाली बॉक्सरों को अवसर

• इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) द्वारा IABF को पूर्ण अंतरराष्ट्रीय संबद्धता

• भारतीय बॉक्सिंग को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की ठोस पहल

IABF का उद्देश्य:-

खिलाड़ी-केंद्रित और भविष्य-सुरक्षित मॉडल

IABF का स्पष्ट उद्देश्य है कि प्रत्येक भारतीय बॉक्सर को खेल के दौरान आर्थिक सहयोग, आधुनिक सुविधाएँ और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे देश और विदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें और एक सम्मानजनक खेल-करियर बना सकें।

IABF के आगामी कार्यक्रम (बिंदुवार):

भारतीय बॉक्सिंग के सशक्त भविष्य की रूपरेखा

• प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग की स्थापना

→ नियमित आय, पेशेवर मंच और व्यावसायिक पहचान के लिए

• राष्ट्रीय एमेच्योर बॉक्सिंग प्रतियोगिताएँ

→ सीनियर, जूनियर एवं युवा वर्ग हेतु

• राज्य व ज़िला इकाइयों का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण

→ संगठनात्मक मजबूती और पारदर्शिता के लिए

• कोच, रेफरी एवं जज प्रशिक्षण कार्यक्रम

→ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तकनीकी विकास

• प्रतिभा खोज एवं जमीनी स्तर के कार्यक्रम

→ स्कूल–कॉलेज स्तर से नई प्रतिभाओं की पहचान

• अंतरराष्ट्रीय सहभागिता एवं एक्सपोज़र योजनाएँ

→ विदेशी प्रतियोगिताएँ, प्रशिक्षण शिविर एवं तकनीकी सहयोग

नव निर्वाचित अध्यक्ष का वक्तव्य:

नव निर्वाचित अध्यक्ष शरद भूटोरिया ने सभी ज़िला संघों, खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से बंगाल बॉक्सिंग को नई ऊँचाइयों तक ले जाया जाएगा। महासचिव गौरव गोस्वामी ने मंच का सफल संचालन किया।

डॉ. राकेश मिश्र का प्रेरणादायी संबोधन: “बंगाल की प्रतिभा देश की शक्ति है”

डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि बंगाल की मुक्केबाज़ी परंपरा अत्यंत समृद्ध है और संगठित प्रयासों से भारतीय बॉक्सर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

*बंगाल से शुरू हुई यात्रा, आज राष्ट्रीय खेल आंदोलन*

बंगाल से प्रारंभ हुई भारतीय बॉक्सिंग की यह यात्रा आज एक राष्ट्रीय खेल आंदोलन का रूप ले चुकी है। IABF का लक्ष्य है कि क्रिकेट की तर्ज पर भारतीय बॉक्सरों को भी साधन-संपन्न, आत्मनिर्भर और सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जाए—जहाँ खेल, सम्मान और आजीविका तीनों सुनिश्चित हों।

*कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता:*

श्री गौरव गोस्वामी (हुगली), श्री अरिंदम चक्रवर्ती (हुगली), श्री सुदीप्त कर्मकार (बांकुड़ा), श्री शांतनु सेन (कोलकाता), श्री अपरूप साहा (उत्तर 24 परगना), श्री केशव सरदार (कोलकाता), सुश्री बिदिशा चंदा (कोलकाता), श्री अनिमेष बिस्वास (उत्तर 24 परगना), सुश्री सुपर्णा घोष (उत्तर 24 परगना), श्री फ़िरोज़ ख़ान (पश्चिम बर्धमान), श्री इमरान खैयूम (पूर्व बर्धमान), श्री कार्तिक हालदार (दक्षिण 24 परगना), श्री अरिजीत हेंब्रम (बांकुड़ा), श्री अयान मलिक (हुगली), श्री इंद्रजीत पाठक (हुगली), श्री चिरु (पुरुलिया), श्री हमीद ख़ान, श्री राजकुमार शॉ (उत्तर 24 परगना), सुश्री अर्पिता गोस्वामी, श्री बिधान साहा (पूर्व मेदिनीपुर), श्री रॉकी (पश्चिम मेदिनीपुर), श्री इम्तियाज़ (बर्धमान), सुश्री जयिता राय (कोलकाता), अधिवक्ता पायल बंद्योपाध्याय (महिला आयोग)।

Related Articles

Back to top button