ब्रेकिंग न्यूज

“2026-मोदी सरकार का बजट समावेशी विकास की दिशा में मील का पत्थर : रौशन सिंह”


(छत्तीसगढ़ उजाला)-केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा युवा नेता रौशन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में आदरणीया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट समावेशी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो देश की आर्थिक मजबूती और सामाजिक संतुलन को नई गति देगा। शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं बुनियादी ढांचे पर विशेष फोकस यह दर्शाता है कि सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
रौशन सिंह ने आगे कहा कि यह बजट “विकसित भारत” की परिकल्पना को साकार करने, अंत्योदय के संकल्प को मजबूती देने और भारत को वैश्विक विकास का अग्रदूत बनाने की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को और सुदृढ़ करेगा तथा देश को आर्थिक रूप से नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button