*सक्षम विद्यालय जावंगा ने 77वें गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय सांस्कृतिक नृत्य में आया प्रथम स्थान…*

सक्षम विद्यालय जावंगा ने 77वें गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय सांस्कृतिक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
• छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने सक्षम विद्यालय को शील्ड से सम्मानित किया।
• सक्षम विद्यालय के बच्चों ने बस्तर पण्डुम एवं छत्तीसगढ़ी कला एवं स्वीकृति विषय पर नृत्य प्रस्तुति दी।
गीदम, जिला दंतेवाड़ा Hindu Times :-
77वें भारत गणतंत्र दिवस समारोह दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह से मनाया गया। आयोजित समारोह में परेड, विभिन्न विभागों का झांकी प्रदर्शन के साथ साथ छात्र-छात्राओं के द्वारा बहुरंगी मनमोहक सामूहिक लोक नृत्यों एवं देशभक्ति से गणतंत्र दिवस समारोह में चार चांद लगा दिए। गीदम विकासखंड अंतर्गत अटल बिहारी वाजपाई एजुकेशन सिटी जावंगा स्थित शक्षम विशेष बाधारहित आवासीय विद्यालय के छात्र- छात्राओं के प्रस्तुति में संस्कृति एवं एकता का समावेश रहा।
सक्षम विद्यालय के बच्चों ने बस्तर पण्डुम एवं छत्तीसगढ़ी कला एवं स्वीकृति विषय पर नृत्य प्रस्तुति दी। 77वें भारत गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह में शक्षम विद्यालय के दिव्यांग बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अथिति छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव के करकमलों से प्रथम पुरस्कार शील्ड से बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, वन मंडलाधिकारी रंगानाधा रामाकृष्णा वाय, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक हरीश प्रताप गौतम ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुती देख कर मंत्रमुग्ध हो गए एवं बहुत प्रशंसा किया।

इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश कौशल एवं जनप्रतिनिधिगण सहित एवं अन्य अधिकारीगण ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पश्चात् कार्यक्रम स्थल से सक्षम विद्यालय पहुंचकर विशेष बाधारहित बच्चों को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को प्रोत्साहन एवं प्रेरणा दी। सक्षम बालक विद्यालय अधीक्षक प्रमोद कर्मा, सक्षम बालिका विद्यालय अधीक्षिका रमा कर्मा के साथ साथ समस्त शिक्षक शिक्षिका एवं कर्मचारियों का अहम भूमिका रहा। इस अवसर पर गीदम विकासखंड शिक्षा अधिकारी भवानी पूनेम, खंड स्रोत समन्वयक जितेंद्र सिंह चौहान, जिला नोडल अधिकारी इंस्पायर अवार्ड अमुजुरी विश्वनाथ, संकुल समन्वयकों नितिन विश्वकर्मा, योगेश सोनी ने बधाई दी। समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं लोकगीतों से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।




