३० जनवरी को रायपुर में होगा सर्व समाज सम्मेलन
छत्तीसगढ़ को देश का अनुकरणीय आदर्श राज्य बनाने पर होगा मंथन

राज्यपाल रमेन डेका करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन
रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)
मसन्द सेवाश्रम रायपुर के तत्वावधान में 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को शाम 5 बजे, शंकरनगर स्थित सिंधु पैलेस में “छत्तीसगढ़ को देश का अनुकरणीय आदर्श राज्य बनाने के उपाय” विषय पर सर्व समाज सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी एवं महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किया गया है। वहीं पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत तथा रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे से विशेष अतिथि के रूप में सम्मेलन को संबोधित करने का निवेदन किया गया है।
सम्मेलन में आदिवासी, सतनामी, अन्य पिछड़ा वर्ग, ब्राह्मण, सिंधी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उड़िया, अग्रवाल, दक्षिण भारतीय सहित सर्व समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों के संपादक भी विशेष आमंत्रित वक्ता के रूप में मार्गदर्शन करेंगे। इनमें नवभारत के संपादक श्री राजेश जोशी,दैनिक भास्कर रायपुर के संपादक श्री हर्ष पाण्डेय,हरिभूमि के संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी,
नईदुनिया के संपादक श्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव एवं पत्रिका के संपादक श्री देवेंद्र गोस्वामी शामिल हैं।
सम्मेलन की अध्यक्षता मसन्द सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जलकुमार मसन्द साहिब करेंगे, जो वर्तमान में परम धर्म संसद 1008 (अंतरराष्ट्रीय हिंदू संगठन) के संगठन मंत्री भी हैं।
स्वागत समिति का गठन
सम्मेलन की सुचारु व्यवस्था हेतु रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा की अध्यक्षता में स्वागत समिति का गठन किया गया है।
समिति में अमर पारवाणी, सतीश थौराणी, मुखी मूलचंद पृथवाणी, महेश दरयाणी एवं अमर गिदवाणी को सह-अध्यक्ष बनाया गया है।
सतीश छुगाणी को सचिव तथा डॉ. उदयभान सिंह चौहान को सह-सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही सिंधी समाज की विभिन्न सामाजिक, युवा एवं महिला संस्थाओं के पदाधिकारियों को समिति का सदस्य बनाया गया है।
जानकारी हेतु संपर्क
सम्मेलन से संबंधित जानकारी के लिए
📞 9301828747, 7477058027, 9424232655 (मसन्द सेवाश्रम)




