मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में ACB का सर्जिकल स्ट्राइक: ₹53 हजार की रिश्वत लेते अकाउंटेंट रंगे हाथ गिरफ्तार, CMO भी जांच के घेरे में!

मनेन्द्रगढ़(छत्तीसगढ़ उजाला)-नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में आज एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले में छापा मारकर पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी चन्द्रमड़ी वर्मा (ठेकेदार) से काम का बिल पास कराने के एवज में कुल ₹53,000 की रिश्वत मांगी गई थी। इस सौदे के तहत ₹20,000 की पहली किश्त पहले ही ली जा चुकी थी, जबकि बाकी ₹33,000 लेने के दौरान ACB ने जाल बिछाया।
आज दोपहर चन्द्रमड़ी वर्मा तय योजना के मुताबिक रकम लेकर CMO इशहाक खान के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि CMO के निर्देश पर ठेकेदार ने यह रकम नगर पालिका के लेखापाल सुशील भगत को सौंपी। जैसे ही सुशील भगत ने नकद राशि हाथ में ली, पहले से घात लगाए ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
कार्रवाई के बाद ACB ने लेखापाल सुशील भगत और CMO इशहाक खान दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों की भूमिका और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है, जिससे आने वाले समय में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
प्रार्थी: चन्द्रमड़ी वर्मा (ठेकेदार)
आरोपी: लेखापाल सुशील भगत
जांच के घेरे में: CMO इशहाक खान
रिश्वत का पूरा खेल बेनकाब
पहली किश्त पहले, दूसरी में पकड़ाए
CMO की भूमिका भी संदिग्ध
भ्रष्टाचार के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई से नगर पालिका समेत पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।



