*कोर्ट रूम में बाबू अपने ही गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सुसाइड नोट के आधार पर जांच में जुटी पुलिस*
छत्तीसगढ़ उजाला

भिलाई (छत्तीसगढ़ उजाला)। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत व्यवहार न्यायालय भिलाई तीन में प्रस्तुतकार के पद पर पदस्थ सोमनाथ ठाकुर (43) ने कोर्ट रूम में अपने गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास न्यायालय के कर्मचारी काम पर पहुंचे तब घटना की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उरवाकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की।
घटना की जानकारी मिलते ही न्यायिक कर्मचारी संघ दुर्ग के अध्यक्ष मनोहर कुमार संघ के अन्य सदस्यों के साथ भिलाई तीन न्यायालय पहुंचे। मृतक की जेब से एक सुसाइडल नोट भी मिला है जिसमें काम का दबाव और न्यायिक अधिकारी के द्वारा परेशान करना लिखा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय भिलाई तीन में पदस्थ प्रस्तुतकार सोमनाथ ठाकुर न्यायालय खुलने से पहले ही सुबह करीब आठ बजे के आसपास कोर्ट पहुंच गए थे। कोर्टरूम में ही कर्मचारियों के लिए एक छोटा सा कमरा है। सोमनाथ ठाकुर ने उसी कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
कोर्ट रूम में कर्मचारी के द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में हडकंप मच गया। न्यायिक कर्मचारी संघ दुर्ग के अध्यक्ष मनोहर कुमार सहित अन्य लोग तत्काल भिलाई तीन न्यायालय पहुंचे। अध्यक्ष सहित संघ के सदस्यों ने घटना के संबंध में जानकारी ली।
न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोहर कुमार ने बताया कि मृतक सोमनाथ ठाकुर की जेब से पुलिस ने मोबाइल फोन, पैसा और एक सुसाइड नोट बरामद किया है। अध्यक्ष के मुताबिक सुसाइड नोट में काम का दबाव और न्यायिक अधिकारी द्वारा परेशान करना लिखा है। संघ के अध्यक्ष ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करे।
इसके पूर्व मौके पर पहुंची पुरानी भिलाई पुलिस ने शव को उतरकर पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस स्वजनों व अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता पदमश्री तंवर ने बताया कि मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है। इधर घटना की जानकारी लगते ही कोर्ट में मृतक की पत्नी भी पहुंच गई थी। उनके दो बच्चे बताए जाते हैं।