छत्तीसगढजुर्मदुर्ग

नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई: फरार PWD टाइमकीपर राजू कश्यप गोरखपुर से गिरफ्तार


दुर्ग(छत्तीसगढ़ उजाला)-नाबालिग से गैंगरेप के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी पीडब्ल्यूडी के टाइमकीपर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजू कश्यप उर्फ कृपा शंकर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पकड़ा गया है। दुर्ग पुलिस की विशेष टीम आरोपी को लेने के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी राजू कश्यप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का निवासी है। पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगने के बाद वह अपने परिवार के साथ दुर्ग में रह रहा था। घटना के बाद जैसे ही मामला दर्ज हुआ, आरोपी फरार हो गया था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी गोरखपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपकर रह रहा था। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि वह राज्य से बाहर भाग चुका है। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कीं।
पुलिस टीमों ने सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड), टॉवर लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से आरोपी की लगातार ट्रैकिंग की। जैसे ही उत्तर प्रदेश में आरोपी के मोबाइल की लोकेशन की पुष्टि हुई, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे दुर्ग लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button