*अस्पताल की बदहाल व्यवस्था और अपनी समस्या सुधार के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ नें किया एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन*
छत्तीसगढ़ उजाला

मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़ उजाला)। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एमसीबी ने बुधवार को तहसील कार्यालय के समीप सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर
अपनी समस्याओं के साथ मरीजों के लिए की स्वास्थ्य सुविधाओं व विभाग में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में नारेबाजी की। प्रदर्शन में एम सी बी के सभी कर्मचारी शामिल हुए।
प्रदर्शन में शामिल स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों के संबंध में बताया कर्मचारियों की अवकाश की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है,चिकित्सक एक पत्र देकर तीन से चार महीने अवकाश पर चले जाते हैं। वहीं कर्मचारी अवकाश के लिए 20 दिन पूर्व आवेदन देते है हमारे अवकाश स्वीकृत न कर वेतन काट दिया जाता है। अस्पताल में महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के लिए व्यवस्था नहीं है। कर्मचारियों की पदोन्नति कई वर्षों से लंबित है। वहीं चिकित्सक लगातार अपनी ड्यूटी से नदारद रहते हैं, जिसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है
कर्मचारियों का वेतनमान
समयमान,पदोन्नति,एरियर्स का भुगतान जैसी समस्याएं वर्षों से लंबित है। कर्मचारियों की जीपीएफ पासबुक का संधारण व सेवा पुस्तिका सत्यापन कार्य वर्षों से लंबित है।इन सभी समस्याओं के संबंध में मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारी को समय समय पर अवगत कराया, लेकिन समस्याएं आज भी बनी हुई हैं।मरीजों को केंद्रीय चिकित्सालय व निजी ब्लड बैंक से ब्लड लाना पड़ता है। बहुत से कर्मचारी लगातार अपने कार्यों में अनुपस्थित रहकर वेतन प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के एमसीबी जिलाध्यक्ष अरूण कुमार ताम्रकार ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टर की लापरवाही अस्पताल में समय पर न आना, दूसरी पाली में अनुपस्थित रहना जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलना कर्मचारियों की इतनी समस्याओं का निराकरण न होना इसके साथ इन सभी पर कोई कार्यवाही का न होना एक चिंतनीय विषय है, जिसे लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा बुधवार को स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावित किए बिना अपनी ड्यूटी करते हुए मध्य समय 1 से तान 5 बजे तक सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर पुनः अपनी ड्यूटी पर जाएंगे इन सारे मांगो पर निराकरण के लिए कि उच्च अधिकारियों से मांग की है।
सांकेतिक धरना प्रदर्शन में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष आरडी दीवान, जिला अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, ब्लॉकअध्यक्ष मनेंद्रगढ़ प्रवीण सिंह, आयुष 19 प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह इन गहरवार सहित सैकड़ों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।