राज्य

होगी मानसून की दमदार एंट्री पांच जून से बंगाल में

धनबाद। Monsoon Update : जिले में मानसून आने में अभी देरी है। धनबाद की धरती तप रही है। सुबह सात बजे से ही उमस भरी गर्मी का एहसास होने लग रहा है, जबकि सुबह के दस बजे के बाद तो आलम यह है कि शरीर से पसीना ही नहीं सूख रहा है। स्थिति ऐसी है कि गर्मी से लोग बेहाल हैं।

दोपहर तीन बजे के बाद बढ़ेगा तापमान

मौसम केंद्र रांची की मानें तो गुरूवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के ऊपर जा सकता है। फिलहाल दिन के 11 बजे तक यहां का पारा 38 डिग्री के आसपास था। दोपहर तीन बजे तक तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। वहीं हवाओं की रफ्तार दस किलो मीटर प्रतिघंटा के आसपास रही।

दिन में ही बाजारों में दिख रहे कम लोग

सुबह के दस बजे के बाद से ही बाजारों में लोग कम दिख रहे हैं। राजमर्रा के काम से निकलने वाले लोग घरों से बाहर तो निकले हैं, लेकिन गर्मी के कारण उन्हें भी परेशानी हो रही है। आम दिनों में जहां कोर्ट रोड में लोगों की अत्याधिक भीड़ रहती थी, यहां भी लोग कम ही दिखे। इसी प्रकार से बात हिरापुर अथवा बरटांड की करें तो आम जन घरों से कम ही निकल रहे हैं।

पांच जून को बंगाल आएगा मानसून

बादलों की ट्रैकिंग करने वाले डा. एसपी यादव ने बताया कि इस बार मानसून समय से भारत आ रहा है। एक जून को मानसून केरल में प्रवेश करेगा और पांच जून तक बंगाल आने की संभावना है। अगर बंगाल में बारिश होती है तो इसका असर धनबाद में भी दिखने को मिलेगा। यहां फुहारें बरस सकती हैं। उन्होंने बताया कि आसमान में बादलों का आना-जाना लगा हुआ है।

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button