बिलासपुर

आत्महत्या के लिए उकसाने और जमीन हड़पने के लिए कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन को पकड़वाने वाले को एसपी रजनेश देंगे इनाम, फरमान जारी

छत्तीसगढ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)। आत्महत्या के लिए उकसाने और जमीन हड़पने के लिए महिला और उसके परिवार को धमकी देने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। अब एसपी ने भगोड़े कांग्रेस नेता की सूचना देने पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस संबंध में एसपी रजनेश सिंह ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया है।

कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन के खिलाफ सकरी और सरकंडा थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है। उसके साथी अकबर खान को पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इधर पूर्व पार्षद अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एएसपी अर्चना झा ने बताया कि आरोपित तैय्यब हुसैन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकाने पर लगातार दबिश दे रही है। इधर आरोपित पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो जा रहा है। इस पर एसपी रजनेश सिंह ने आरोपित की सूचना देने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित की सूचना एसपी को सीधे मोबाइल पर दी जा सकती है। इसके अलावा एएसपी सिटी, कंट्रोल रूम व एसपी कार्यालय में भी आरोपित की जानकारी दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस की टीम ने आरोपित तैय्यब हुसैन के मसानगंज, कुम्हारपारा में दबिश दी। इस दौरान वह अपने ठिकाने से फरार था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित पुलिस से बचने के लिए भारतीय नगर में किराए का मकान लेकर रह रहा है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकाने पर दबिश दी। इससे पहले ही वह फरार होने में कामयाब हो गया।
पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन एक कांग्रेस नेता का करीबी रहा। कांग्रेस शासन काल के दौरान ही उसके खिलाफ जमीन पर कब्जा और आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायतें मिली। कांग्रेस नेता का करीबी होने के कारण पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। इधर सरकार बदलते ही पुलिस ने सकरी और सरकंडा में पूर्व पार्षद और उसके साथी अकबर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद दोनों भूमिगत हो गए। एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपित अकबर खान को जेल दाखिल कराया गया है।
चांटीडीह में रहने वाले कांग्रेस नेता रज्जब अली ने चार अक्टूबर 2022 को अपने घर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। घटना के बाद उनके बेटे अरमान उर्फ हमाम अली ने पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन और कांग्रेस नेता अकबर खान पर जमीन के मामले में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस की टीम जांच कर रही है। पुलिस ने जनवरी 2024 में दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इसके बाद से तैय्यब हुसैन फरार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button