
रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तिरंगा फहराने की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया में प्रसारित करने वाले कांग्रेस के आईटी सेल के नेता अरुण साहू के खिलाफ आज रायपुर के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करवाया है।

गौरतलब है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने निवास में तिरंगा लगाया था जिसे कांग्रेसी नेता अरुण साहू द्वारा एडिट करके गलत तिरंगा झंडे का फोटो प्रसारित किया तथा भ्रामक जानकारी फैलाई गई जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता ने सबूत के साथ सिविल लाइन थाने में आवेदन दिया हालाकि कांग्रेसी नेता द्वारा अपना पोस्ट डिलीट कर दिया गया तब तक उनका पोस्ट वायरल हो चुका था जिसके बाद आज थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज किया गया जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सुनियोजित रूप से कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा राष्ट्र ध्वज तथा पार्टी के नेताओं को लेकर बिना किसी फैक्ट चेक किए सोशल मीडिया में एक मुहिम चलाई जा रही है जिसपर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है दिमाग़ी रूप से नक्सली साबित हो चुके कांग्रेसियों का इलाज करना प्रारंभ कर दिया गया है राष्ट्र ध्वज और राष्ट्र पर्व पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा!




