बिलासपुर
*स्वतंत्रता दिवस पर निरीक्षक जेपी गुप्ता सम्मानित, समारोह में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की रहे मौजूद*
छत्तीसगढ़ उजाला

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ उजाला)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए निरीक्षक जेपी गुप्ता को सम्मानित किया गया। समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।
सम्मान प्राप्त होने पर निरीक्षक जेपी गुप्ता ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि पुलिस सेवा में जनहित और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
समारोह में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने निरीक्षक जेपी गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




