छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों का तबादला; कई DFO इधर से उधर
रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। वन विभाग से जारी आदेश के बाद कई जिलों के वन मंडलाधिकारी (DFO) भी बदले गए हैं।
सरकार के इस प्रशासनिक बदलाव को वन विभाग के कामकाज में कसावट और मैदानी स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला आदेश के तहत अधिकारियों को अलग-अलग वन मंडलों और विभागीय जिम्मेदारियों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई DFO की बदली जिम्मेदारी
तबादला सूची में शामिल अधिकारियों में कई ऐसे अधिकारी हैं, जो वर्तमान में विभिन्न वन मंडलों में DFO समेत महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नई पदस्थापना के बाद अब इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और वन मंडलों में भेजा गया है।
वन विभाग में एक साथ 24 IFS अधिकारियों के तबादले से विभागीय स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि नई पदस्थापनाओं के बाद जिलों में वन संरक्षण, अवैध कटाई और वन अपराधों पर नियंत्रण, वनों के प्रबंधन तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में नई रणनीति के साथ काम किया जाएगा।
सरकार ने जारी किया आदेश
वन विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना और जिम्मेदारियों का उल्लेख किया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में नई पदस्थापना वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एक साथ 24 IFS अधिकारियों के तबादले को छत्तीसगढ़ वन विभाग में हाल के प्रमुख प्रशासनिक फेरबदल में से एक माना जा रहा है।




