बिलासपुर

*रावत एवं ठेठवार जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से मिला यादव समाज का प्रतिनिधि मण्डल,* *प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व में 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लिए होंगे रवाना*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी अध्यक्ष रमेश यादव के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य भेट की तथा उन्हें कटघोरा से डोंगरगढ़ तक रेल लाइन स्वीकृत करने की बधाई दी तत्पश्चात श्री यदु ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी को अवगत कराया की विगत वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ शासन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रावत जाति को केंद्रीय सूची में शामिल करने तथा छत्तीसगढ़ में निवास ठेठवार यादव जाति जिसका सूची में हिंदी उच्चारण गलत होने के कारण जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है उसको संशोधन कर थेथवार को ठेठवार करने का अनुशंसा पत्र सामाजिक न्याय मंत्रालय भारत सरकार के विचार अधीन है ,पत्रों के अवलोकन करने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू जी ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री श्री वीरेंद्र जी को तत्काल पत्र लिखकर केंद्र सरकार की सूची में जोड़ने का निवेदन किया है, उन्होंने कहा कि दिल्ली पहुंचकर इस विषय से तत्काल माननीय मंत्री जी को अवगत कराया जावेगा,

उन्होंने यादव समाज के एक प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली आमंत्रित कर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कराने की बात कही ,सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यादव महासचिव मनोज यादव के नेतृत्व में आगामी 21 अगस्त को 21 सदस्य प्रतिनिधि मंडल दिल्ली के लिए रवाना होंगे वहां पहुंचकर श्री वीरेंद्र जी केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय मंत्रालय से भेंट कर दोनों आवेदन को आदेश करने हेतु निवेदन करेंगे इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है इस अवसर पर प्रतिदिन मंडल में बिलासपुर के संभागीय अध्यक्ष धनु यादव जिला अध्यक्ष रामचंद्र यादव, उपाध्यक्ष श्री राम यादव, मंजीत यादव, दीपक यादव, छोरा यादव ,जागेश्वर यादव, गोविंद यादव,अभिमन्यु यादव, मन्नू यादव ,गोपाल यादव, आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button