बिलासपुर
*न्यायधानी में महाराजा अजमीढ़ देव के नाम पर शहर में चौक बनाने स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति ने निगम सभापति को सौंपा ज्ञापन*
संवाददाता - प्रतीक सोनी

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के युवा प्रांतीय मंडल ने प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ के नेतृत्व में बिलासपुर नगर निगम सभापति विनोद सोनी को ज्ञापन सौंपकर महाराजा अजमीढ़ देव के नाम पर शहर में चौक निर्माण की मांग की। राहुल सराफ ने कहा कि महाराजा अजमीढ़ देव स्वर्णकार समाज के आराध्य देव हैं। उनके नाम पर भव्य चौक बनने से समाज की आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक पहचान को सम्मान मिलेगा।

सभापति विनोद सोनी ने मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान विभव सराफ, आशीष सोनी, सतीश दुर्गा सोनी, पवन सोनी, रवि सोनी, धीरज सोनी, सिप्पू सोनी, अमन सोनी और संस्कार सोनी उपस्थित रहे।




