रायपुर
*प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए आईएएस के अधिकारियों के कार्यभार में महत्वपूर्ण फेरबदल, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कलेक्टर का तबादला*
छत्तीसगढ़ उजाला

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के कार्यभार में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) का स्थानांतरण किया गया है।
आदेश के तहत जिला पंचायतों में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक रेमिजियुस एक्का को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।




