छात्र शक्ति को मिला नया नेतृत्व, नारी शक्ति को सशक्त प्रतिनिधित्व; अभाविप बैकुंठपुर की नई नगर कार्यकारिणी घोषित

बैकुंठपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई बैकुंठपुर की सत्र 2026–27 की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा जिला संयोजक बलवीर पुषाम ने की। इस अवसर पर संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता विस्तार अभियान, विद्यार्थी हितों से जुड़े मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी में छात्र शक्ति के साथ-साथ नारी शक्ति को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन ने समावेशी नेतृत्व का संदेश दिया।
नई कार्यकारिणी में आयुषी साहू को नगर मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं आकांक्षा सिंह, विजय राजवाड़े, सिद्धार्थ साहू एवं लोकनाथ सिंह को नगर सहमंत्री का दायित्व सौंपा गया।
इसके अलावा आरती सिंह को नगर SFS प्रमुख, पवन चक्रधारी को नगर SFD प्रमुख, अर्चना विश्वकर्मा को नगर RKM प्रमुख, सतेन्द्र सिंह को नगर NSS प्रमुख, अनूप कुजूर को नगर सोशल मीडिया प्रमुख, तामेश्वर को नगर महाविद्यालय प्रमुख, अमृता सिंह को नगर विद्यालय प्रमुख, सुशील गुप्ता को नगर कार्यालय मंत्री तथा ग्रेसी सिंह को नगर तकनीकी शिक्षक प्रमुख बनाया गया। वहीं रवि कुमार, काजल एवं अंजलि को नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया।
कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिला संयोजक बलवीर पुषाम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गति देने, विद्यालय एवं महाविद्यालय परिसरों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विभाग संयोजक प्रदीप यादव, जिला संयोजक बलवीर पुषाम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता सिंह, जिला विद्यार्थी विस्तारक अशोक यादव सहित नगर एवं जिला इकाई के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, विद्यार्थी हितों की रक्षा करने तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय और समर्पित भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘भारत माता की जय’ के ओजस्वी उद्घोष के साथ हुआ




