ब्रेकिंग न्यूज

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास मुख्यालय सतना में आगामी कार्य योजना पर बैठक संपन्न: राजीव व्यास

दादा असीम बनर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा: विजय पटेल

माहेश्वरी एवं बनर्जी परिवार में निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व डॉ. राकेश मिश्र ने श्रद्धांजलि अर्पित की :

सतना। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास मुख्यालय में आगामी कार्य योजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के प्रारंभ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सभी के प्रेरणास्रोत रहे दादा असीम बनर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके सामाजिक एवं सेवा कार्यों को स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पूर्व में लगाए गए पौधे आज हरियाली से लहलहा रहे हैं, जो सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का सजीव उदाहरण हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पौधों की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति का अद्यतन विवरण तैयार करने का आग्रह किया, ताकि रोपण करने वाले परिवारजनों को उनकी मेहनत एवं योगदान की जानकारी भेजी जा सके।

डॉ. मिश्र ने आगे कहा कि यह वर्ष हम सभी की प्रेरणास्रोत परम पूज्य माताजी बाई की जन्म शताब्दी का वर्ष है। इस अवसर को सेवा एवं सम्मान के रूप में मनाते हुए सेवा न्यास द्वारा सतना एवं मैहर जिले की तहसील स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि श्रीमती शांति मिश्रा बाई की जन्म शताब्दी के अवसर पर समाज, शिक्षा, सेवा, संस्कृति, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का चयन कर उन्हें सेवा न्यास की ओर से सम्मान प्रदान किया जाएगा। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में वृक्षारोपण अभियान, मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह, स्वास्थ्य शिविर तथा अन्य सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए समन्वय एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर जागेंद्र सिंह परिहार, विमलेंद्र सिंह परिहार, लालेंद्र बागरी, रंजीत रजक एवं वंशपाल चौधरी ने डॉ. राकेश मिश्र का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

डॉ. मोहन यादव एवं डॉ. राकेश मिश्र ने श्रद्धांजलि अर्पित की:

इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने शनिवार को सतना आगमन के दौरान हिंदू पर्व समन्वय समिति के अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी  जी की माताजी के दुखद निधन पर रावना टोला स्थित माहेश्वरी निवास पहुंचकर परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। इस अवसर पर डॉ. राकेश मिश्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इनकी रही उपस्थिति :

आज की बैठक में श्री राजीव व्यास, अजय मिश्रा, प्रो. क्रांति मिश्रा, डॉ. अरुण कुमार प्यासी, शीलम सैनी, महेंद्र कुमार अग्रवाल, आदित्य पांडे, रवि सिंह, अभिषेक दीक्षित, प्रवीण नामदेव, अनिल द्विवेदी, विमल नामदेव, लखनलाल शुक्ला, कमलेश्वर अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी ‘नीलू’, विजय सिंह पटेल सहित सेवा न्यास के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button