खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत-मुरुम उत्खनन और परिवहन करते 2 जेसीबी, 3 ट्रैक्टर समेत 1 टिप्पर जप्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(छत्तीसगढ़ उजाला)-कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी, 3 ट्रैक्टर और 1 टिप्पर वाहन को जप्त किया है। कार्रवाई के बाद अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान टिकरकला क्षेत्र से 1 जेसीबी वाहन, रूमगा क्षेत्र से 1 टिप्पर और 1 ट्रैक्टर वाहन को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं कोटमी क्षेत्र में मुरुम उत्खनन करते पाए जाने पर 1 जेसीबी और 1 ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया गया। इसके अलावा अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 1 ट्रैक्टर वाहन पर भी कार्रवाई की गई।
खनिज विभाग ने बताया कि सभी वाहन स्वामियों के खिलाफ खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1), 21(5) एवं 23(क) के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अनुसार निर्धारित अर्थदंड एवं समझौता राशि जमा कराने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
आदित्य मानकर — सहायक खनिज अधिकारी
सुजीत कंवर — खनिज निरीक्षक
शिवकुमार लहरे — खनिज सिपाही
सतीश साहू — नगर सैनिक




