ब्रेकिंग न्यूज

जी.पी.एम.-खनिज विभाग की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर वाहन जप्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(छत्तीसगढ़ उजाला)-जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने बुधवार को कोलबीरा और बीसेसरा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया, जहां बिना किसी वैध दस्तावेज के रेत परिवहन करते वाहन पकड़े गए।

खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान पकड़े गए चारों ट्रैक्टरों को तत्काल जप्त कर लिया गया और वाहन स्वामियों के खिलाफ खनन एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1), 21(5) और 23(क) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित वाहन मालिकों को निर्धारित अर्थदंड एवं समझौता राशि खनिज मद में जमा कराने के बाद ही वाहन मुक्त किए जाएंगे।

खनिज विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी
आदित्य मानकर – सहायक खनिज अधिकारी
सुजीत कंवर – खनिज निरीक्षक
शिवकुमार लहरे – खनिज सिपाही
सतीश साहू – नगर सैनिक

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button