ब्रेकिंग न्यूज

विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने GPM जिले से 13 बहनें बिलासपुर रवाना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(छत्तीसगढ़ उजाला)
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की युवा महिला इकाई दुर्गावाहिनी द्वारा आयोजित प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आज 16 मई से न्यायधानी बिलासपुर में प्रारंभ हो रहा है। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले से 13 बहनों का दल उत्साह के साथ बिलासपुर रवाना हुआ।
प्रस्थान से पूर्व सभी बहनों का तिलक लगाकर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया गया। पदाधिकारियों और परिजनों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रसेवा और आत्मरक्षा के इस प्रशिक्षण के लिए विदाई दी।

विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि इस शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास, आत्मरक्षा कौशल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। प्रशिक्षण शिविर में बहनों को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से—
लाठी संचालन, जूडो-कराटे एवं आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।
राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, इतिहास और सामाजिक जागरूकता विषयों पर बौद्धिक सत्र आयोजित होंगे।
आपदा प्रबंधन एवं संकट की परिस्थितियों में समाज और स्वयं की सुरक्षा से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर विहिप एवं दुर्गावाहिनी के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियों का आत्मनिर्भर, जागरूक और साहसी होना बेहद आवश्यक है। यह प्रशिक्षण वर्ग बहनों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करेगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने के बाद ये बहनें जिले की अन्य बालिकाओं और महिलाओं को भी आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करेंगी।


इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने रवाना होने वाली बहनों में स्वेता पुरी, नंदिनी प्रधान, शालिनी, रुबीना, नीलम पुरी, देवकी, कौशल्या, रोशनी सिंदराम, सिद्धि उपाध्याय, संध्या रजक, शीलू रजक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button