छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत: विजय,ओपी या अरुण को नितिन नबीन की टीम में मिल सकती है नई जिम्मेदारी, साय मंत्रिमंडल विस्तार की भी चर्चा तेज

छत्तीसगढ़ उजाला……रायपुर…
सियासत…….
छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत: विजय,ओपी या अरुण को नितिन नबीन की टीम में मिल सकती है नई जिम्मेदारी, साय मंत्रिमंडल विस्तार की भी चर्चा तेज…..पांच राज्यो के चुनाव के बाद भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में है।दो दिन पूर्व ही उत्तरप्रदेश की योगी सरकार में भी मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव किया गया है।इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी बड़ा बदलाव किया जा सकता है।मध्यप्रदेश में कई बड़े चेहरे भी बदले जा सकते है।वही छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अब तक सरकार को एक बेहतरीन राजनेता की तरह चलाया है।केंद्रीय नेतृत्व को उनके ऊपर पूरा भरोसा भी है।आगामी चुनाव साय के चेहरे पर लड़ने की भी बात कही जा रही है।जनता के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच विष्णुदेव साय की छवि एक ईमानदार नेता की है।पार्टी को इस नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों बड़े राजनीतिक बदलावों की चर्चा जोरों पर है। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक बदलाव के तहत भाजपा नेतृत्व अपनी नई टीम में युवा और सक्रिय चेहरों को शामिल करने पर विचार कर रहा है, जिसमें विजय शर्मा का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।इधर, प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलें भी तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार में संतुलन और राजनीतिक संदेश देने के उद्देश्य से यह बदलाव कर सकता है।

सूत्रों के अनुसार, इस संभावित विस्तार में महिला विधायकों को अधिक प्रतिनिधित्व देने पर विशेष जोर दिया जा सकता है। चर्चा है कि मंत्रिमंडल में कुछ वर्तमान मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि रामविचार नेताम की जगह सरगुजा क्षेत्र की किसी आदिवासी महिला विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, जिससे आदिवासी और महिला दोनों वर्गों को साधने का प्रयास होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के विभागों में भी बदलाव या नए चेहरों को अवसर मिलने की संभावना जताई जा रही है।पंडरिया विधायक भावना के साथ ही रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चा है।
सिर्फ नए ही नहीं, बल्कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ और अनुभवी विधायकों को भी साय मंत्रिमंडल में स्थान देने की चर्चा है, ताकि सरकार के अनुभव और संगठनात्मक संतुलन को मजबूत किया जा सके।भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आगामी चुनावी रणनीति के तहत संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर नए समीकरण बनाने में जुटा हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ भाजपा और साय सरकार में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह फेरबदल न केवल सत्ता संतुलन बल्कि चुनावी दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




