गौरेला पेंड्रा मरवाही

*5 थाना प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मियों को तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें किसकी कहां हुई तैनाती*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़ उजाला)। जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। यहां एक साथ 14 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर  किया गया है। इस संबंध में एसपी मनोज खेलारी ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में जिनमें 5 टीआई (निरीक्षक), 2 सब इंस्पेक्टर (उप-निरीक्षक), 1 एएसआई (सहायक उप-निरीक्षक), 2 प्रधान आरक्षक और 4 आरक्षक शामिल हैं। इस फेरबदल के साथ ही जिले के प्रमुख थानों और शाखाओं की जिम्मेदारी नए चेहरों को सौंपी गई है। नई व्यवस्था के अनुसार, शनिप रात्रे को गौरेला थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है, जबकि शैलेंद्र सिंह को मरवाही थाना प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।

जिले की यातायात व्यवस्था को सुधारने का जिम्मा अब सिद्धार्थ शुक्ला संभालेंगे, जिन्हें यातायात प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अंजना केरकेट्टा को नवगठित अजाक थाना के साथ-साथ महिला थाना प्रभारी का दोहरा दायित्व दिया गया है।

गौरतलब है कि जिले में पहली बार अजाक (अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण) थाने का गठन किया गया है, जो विशेष शिकायतों के निवारण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। विभागीय कामकाज में पारदर्शिता और तकनीकी मजबूती लाने के लिए अजय वारे को शिकायत शाखा का प्रभारी बनाया गया है, वहीं मनोज हनौतिया को साइबर सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button