बिलासपुर

*पांच सूत्रीय मांगों को लेकर परीक्षा नियंत्रक को एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन, परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की शिकायत*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन र बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष अदिति वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में विधि संकाय एवं अन्य संकायों के छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणामों में हो रही गड़बड़ी व प्रशासनिक लापरवाहियों के चलते पांच सूत्रीय -मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें मुख्य रूप से परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद भी, अनुपस्थिति दर्शाना, 2-3 नंबरों से छात्रों के परीक्षा परिणाम में एटीकेटी आना जैसे मुख्य मुद्दों पर विश्वविद्यालय प्रशासन से गंभीरतापूर्वक संशोधन की मांग की गई है। वहीं विधि संकाय में होने वाले ऑल इंडिया बार एग्जाम की आवेदन तिथि 30 अप्रैल तक ही है जिसके कारण छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणामों को जल्द से जल्द जारी करने की भी मांग की गई है। जिसमे प्रभारी परीक्षा नियंत्रक रामेश्वर राठौर ने छात्र- छात्राओं की बात गंभीरतापूर्वक लेते हुए शीघ्र ही निराकृत करने की बात कही गई।

संघ की मांग है कि विधि संकाय के घोषित सभी संदिग्ध परीक्षा परिणामों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। जिन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में वास्तविक रूप से उपस्थित होकर उत्तरपुस्तिका लिखी है, किन्तु उन्हें परिणाम में अनुपस्थित दर्शाया गया है, उनके परिणामों में तत्काल संशोधन किया जाए। जिन विषयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को एक समान अंक दिए गए हैं, उन विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का विशेष पुनर्परीक्षण कराया जाए।

Related Articles

Back to top button