ब्रेकिंग न्यूज

चित्रकूट में भावभीनी श्रद्धांजलि: पद्मश्री डॉ. बुधेंद्र कुमार जैन को नमन, सेवा संघ की भविष्य योजनाओं पर अहम चर्चा

आज चित्रकूट प्रवास के दौरान एक अत्यंत भावपूर्ण और श्रद्धा से परिपूर्ण क्षण तब आया, जब श्री सद्गुरु सेवा संघ में पद्मश्री से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. बुधेंद्र कुमार जैन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए मन श्रद्धा और कृतज्ञता से भर उठा।
इस अवसर पर उनके सुपुत्र डॉ. इलेश जैन से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं। संवाद के दौरान उनके व्यक्तित्व की सरलता, संवेदनशीलता और कर्मनिष्ठता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। पूर्ण विश्वास है कि वे अपने पूज्य पिता से प्राप्त आदर्शों, संस्कारों और मार्गदर्शन के आधार पर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
आज की इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान संगठन के चेयरमैन विशद भाई मफतलाल जी के साथ विस्तृत बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें आगामी योजनाओं तथा सेवा कार्यों के विस्तार को लेकर सार्थक चर्चा की गई। यह बैठक संगठन के भविष्य की दिशा तय करने में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button