*मोदी के सबका साथ सबका विकास की भावना के कारण भारत की नारी और सशक्त होकर उभरी है – अशोक बजाज* *अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बेलर एवं भटगांव में राम कथा का हुआ आयोजन*
छत्तीसगढ़ उजाला

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक बजाज ने कहा कि भारत की नारी ने हर युग में अपनी महानता सिद्ध की है। रामचरित मानस में माता सीता के त्याग एवं तपस्या की अमर गाथा हर नारी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अभनपुर क्षेत्र के ग्राम बेलर एवं भटगांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित राम कथा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास की भावना के कारण भारत की नारी और सशक्त होकर उभर रही है। महिला सशक्तिकरण के कारण देश में तेजी से विकास हो रहा है। श्री बजाज ने कहा कि मोदी युग में महिला सशक्तिकरण ख्वाब नहीं हकीकत है। उन्होंने आगे कहा कि रामायण प्रेरणादाई ग्रंथ है, इससे हमें कर्तव्य पर चलने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि राम की भक्ति में ही राष्ट्र की शक्ति निहित है । श्री बजाज ने कहा कि वर्तमान दौर में पूरी दुनिया के देशों में अंतर द्वंद चल रहा है लेकिन भारत एक मात्र ऐसा देश है जहां शांति और सद्भाव है अभी हमने शांतिपूर्वक होली मनाई, क्रिकेट का मैच भी निर्विघ्न हो रहा है , सारी गतिविधियां सामान्य गति से संचालित हो रही है लेकिन दुनिया के अनेक देश अशांति एवं अराजकता के कारण परेशान है। यह प्रभु राम की कृपा है हमारे देश को मोदी के रूप में सशक्त एवं कुशल नेतृत्व मिला है। ईश्वर कर भाजपा जिला मंत्री संतोष शुक्ला, अनिल साहू, माधव प्रसाद मिरी, ज्ञानप्रकाश चंद्राकर, अर्जुन धीवर, नेहरूलाल साहू, कृष्णकांत कृष्णकांत नामदेव, रवि वर्मा, खेमचंद साहू, तिलकराम यादव, घनश्याम रिगरी, गुलाब साहू, यशवंत साहू, बिसाहू राम साहू एवं राधेश्याम साहू आदि उपस्थित रहे।



