*भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल में नई नियुक्तियां, संस्कार सोनी बने मंडल महामंत्री… नगर विधायक, जिला अध्यक्ष का माना आभार*
छत्तीसगढ़ उजाला

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। भारतीय जनता पार्टी, जिला बिलासपुर शहर (छत्तीसगढ़) द्वारा संगठन विस्तार के तहत युवा मोर्चा उत्तर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस नियुक्ति सूची में कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें संस्कार सोनी को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन की अनुशंसा पर जारी सूची के अनुसार बिलासपुर विधानसभा के अंतर्गत उत्तर मंडल में युवा मोर्चा की नई टीम का गठन किया गया है।
युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में घोषित इस कार्यकारिणी में संस्कार सोनी को संगठन की रीढ़ माने जाने वाले मंडल महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और पूर्व में किए गए कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्कार सोनी की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में मंडल स्तर पर संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने में तेजी आएगी।
संस्कार पूर्व से ही संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
अपनी नियुक्ति पर संस्कार सोनी ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर एवं समस्त संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे !




