रायपुर

*होटल कारोबारी दीपक टंडन से लेन-देन मामले में डीएसपी वर्मा सस्पेंड*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। छत्तीसगढ़ के गृह विभाग ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक होटल कारोबारी के साथ पैसों के संदिग्ध लेनदेन का वीडियो सामने आने के बाद की गई है।

जानकारी के मुताबिक, डीएसपी कल्पना वर्मा का एक होटल व्यवसायी के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर वीडियो सोशल मीडिया और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचा था।

इस वीडियो में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के स्पष्ट संकेत मिल रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और गोपनीय तरीके से इसकी जांच शुरू की।

खबर अपडेट की जा रही है।

Related Articles

Back to top button