ब्रेकिंग न्यूज

बिलासपुर में 22 फरवरी को होगी शांति दौड़, श्री सत्य साईं सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य आयोजन


बिलासपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)
शांति, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से श्री सत्य साईं सेवा समिति, बिलासपुर के तत्वावधान में शांति दौड़ (मैराथन) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को सुबह 6:30 बजे से नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट रेलवे स्टेडियम परिसर, बिलासपुर में संपन्न होगा। दौड़ का प्रारंभ एवं समापन स्थल यही रहेगा।
शांति दौड़ का मार्ग नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट स्टेडियम से प्रारंभ होकर जंगल चौक, गांधी चौक, शिव टॉकीज चौक, बड़ा गिरिजा चौक, तितली चौक होते हुए पुनः नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट ग्राउंड पर समाप्त होगा।
इस अवसर पर माननीय विधायक बिलासपुर, कलेक्टर बिलासपुर, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।
आयोजन में 15 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों को मेडल, टी-शर्ट, टोपी एवं रिफ्रेशमेंट प्रदान किया जाएगा।
यह शांति दौड़ राज्य स्तरीय आयोजन है, जो पूरे छत्तीसगढ़ में आयोजित की जा रही है। बिलासपुर में यह दौड़ 22 फरवरी 2026 को जबकि भिलाई में 15 मार्च 2026 को आयोजित होगी।


कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ सत्य साईं बाबा सेवा समिति के प्रदेश प्रभारी एवं बिलासपुर जिला अध्यक्ष डॉ. शिवम अरुण पटनायक के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन लिंक के माध्यम से की जाएगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक व्यक्ति का ही पंजीकरण मान्य होगा।
आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शांति, सद्भाव और मानव सेवा के इस पावन संदेश को सफल

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button