ब्रेकिंग न्यूज

राष्ट्रीय जल प्रहरी सम्मान 2025 से डॉ. लाल सिंह किरार सम्मानित


जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान

अंबाह(छत्तीसगढ़ उजाला)
देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जल प्रहरी सम्मान 2025 समारोह में मध्य प्रदेश के अंबाह निवासी समाजसेवी डॉ. लाल सिंह किरार को उनके उल्लेखनीय जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत देशभर से चयनित 33 जल प्रहरी व्यक्तियों को प्रदान किया गया।

यह गरिमामय समारोह 11 दिसंबर 2025 को न्यू महाराष्ट्र भवन, के.जी. मार्ग, नई दिल्ली स्थित सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया, जिसे नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन का सहयोग प्राप्त था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी चिदानंद सरस्वती एवं प्रसिद्ध पर्यावरणविद डॉ. अनिल प्रकाश जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक अनिल सिंह सेंगर द्वारा किया गया।

डॉ. लाल सिंह किरार को यह सम्मान उनके द्वारा विगत कई वर्षों से जल संरक्षण, संवर्धन, जल संचयन तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे सतत एवं जनभागीदारी आधारित कार्यों के लिए प्रदान किया गया। वे अंबाह क्षेत्र में सक्रिय नवांकुर संस्था ‘सक्षम रूरल एंड नेचर डेवलपमेंट फाउंडेशन (सक्षम फाउंडेशन)’ के संयोजक हैं।

सम्मान प्राप्ति पर डॉ. किरार के मित्रों, सहयोगियों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं।
कवि संगम त्रिपाठी, संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि डॉ. लाल सिंह किरार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं और वे साहित्य, समाज, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में निरंतर प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button