बिलासपुर

*सोनिया गांधी का धूमधाम से न्यायधानी में मनाया गया जन्मदिन, जिले के सभी वरिष्ठ नेता रहे शामिल*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 09 दिसम्बर को कांग्रेस भवन में यूपीए के चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधीजी की जन्मदिन केक काटकर मनाया गया , कांग्रेस ने उनकी दीर्घायु ,स्वस्थ्य रहने की कामना की।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ज़िला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधीजी ने भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परम्परा को आत्मसात कर एक नई मिसाल स्थापित किया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधीजी की असामयिक मौत ने उन्हें कुछ समय के लिए राजनीति से दूर रखा। उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार की राजनीतिक विरासत, बलिदान और कांग्रेस के प्रति अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए सक्रिय राजनीति में आई ,और कांग्रेस को मजबूती प्रदान की। दो बार मनमोहन सिंह जी को प्रधानमंत्री बनाकर निस्वार्थ सेवाभाव की उदाहरण बनी। सोनिया जी श्रीमती इंदिरा गांधी के बाद भारतीय राजनीति के सबसे ताकतवर महिला है। उन्होंने लगभग 19 वर्षो तक कांग्रेस अध्यक्ष बनी और कांग्रेस को संगठनात्मक मजबूती दी।
संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तिवारी ने कहा कि सोनिया जी भारतीय नारी की प्रतिरूप है ,उन्होंने सिद्ध किया कि देश प्रेम से बड़ी जिम्मेदारी कोई दूसरी नही है, उन्होंने संगठन और सत्ता चलाने का बड़ा अनुभव है उन्होंने अमेठी,रायबलरेली और वैल्लोर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया,वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद है।

उनका जन्म 9 दिसम्बर 1946 को इटली के एक छोटे से गांव में हुआ, 1968 में राजीव गांधी से विवाह उनके राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को संताने है और दोनों वर्तमान में सांसद बनकर देश की गरीब जनता की लड़ाई लड़ रहे है,लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे है, सोनिया जी वर्तमान में यूपीए के चेयर पर्सन है।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी 
शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तिवारी, त्रिभुनव कश्यप, विनोद शर्मा, माधव ओत्तालवार, जितेंद पांण्डेय, विनोद साहू, सीमा घृतेश, स्वर्णा शुक्ला, सुदेश नन्दिनी, सावित्री सोनी, ओम कश्यप, जिग्नेश जैन, मनोज शर्मा, वीरेंद्र सारथी, मनोज सिंह, राकेश ताम्रकार, राजेश शर्मा, दीपक रायचेलवार, सुरेंद्र तिवारी, शकुंतला साहू, सुनील पांण्डेय, उतरा सक्सेना, राजू साहू, संतोष ध्रुव, भजन सिंह गांधी ,शुभ लक्ष्मी सिंह, जसबीर गुम्बर, मोह अयूब, निखिल शर्मा, कौशिक धर, मयंक सिंह गौतम, शारदा नगरकर, संतोष पिप्पलवा, चन्दन सिंह, करम गोरख, विक्की यादव, उमेश वर्मा, नरेंद्र टण्डन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button