रायपुर

जनसेवा से नीति निर्माण तक: सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बने शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संसदीय स्थायी समिति के सदस्य



महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान और शिक्षा सुधार में भरेंगे नई ऊर्जा – सांसद बृजमोहन अग्रवाल की नई भूमिका से बढ़ी उम्मीदें

नई दिल्ली/रायपुर(छत्तीशगढ़ उजाला)-
देश की संसद में जनसेवा की अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति उनके वर्षों के अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के प्रति निरंतर समर्पण का प्रमाण मानी जा रही है।

सार्वजनिक जीवन में श्री अग्रवाल ने सदैव शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अवसर उपलब्ध कराने के उनके प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा—
“यह मेरे लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। मैं शिक्षा के उत्थान, महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, बच्चों के उज्जवल भविष्य और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। खेल को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा और संसाधन उपलब्ध कराना मेरा संकल्प है।”

संसदीय समिति के सदस्य के रूप में श्री अग्रवाल अब नीतियों के निर्माण, सुधार और प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएंगे। उनकी सक्रिय भागीदारी से शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, युवा सशक्तिकरण और खेल क्षेत्र में नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्षेत्रवासियों, समर्थकों और समाजसेवियों ने उनकी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे “राष्ट्रीय विकास की दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम” बताया है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button