*किशोरी का अपरहण कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाना से हुआ फरार, पताशाजी जारी…*
छत्तीसगढ़ उजाला

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। जिले के कोनी थाने से नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी फरार हो गया। इसकी जानकारी लगते ही थाने में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। इधर पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है।
कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र के मोपका गार्डन सिटी में रहने वाले स्वरित सिंह (20) को कोनी पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने कार्रवाई में जुटी थी। सुबह करीब चार बजे आरोपी हथकड़ी को खिसकाकर निकाल लिया। इसके बाद वह थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।
इसकी जानकारी लगते ही थाने में हड़कंप मच गया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई। साथ ही शहर के सभी थानों में इसकी सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने आरोपी के घर पर भी इसकी जानकारी दी। थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है।
कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि आरोपित हथकड़ी निकालकर थाने से भाग निकला। इसकी जानकारी होते ही पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों के निर्देश पर पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है। थाने में ड्यूटी पर तैनात जवानों से पूछताछ की जा रही है। घटना में जिम्मेदार पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।