छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 : बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी, भाजपा में बगावत के सुर, टिकट की घोषणा होते ही महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा
छत्तीसगढ उजाला

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के दो नगर पालिका परिषद के लिये भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। गौरेला और पेंड्रा नगर पालिका परिषद के लिए जिला संगठन के कोषाअध्यक्ष को गौरेला व सहकोषाध्यक्ष को पेंड्रा नगर पालिका परिषद से अपना प्रत्याशी बनाया है। इस दौरान प्रभारी मंत्री को भी टिकट फाइनल होने की जानकारी नहीं थी उन्हे जैसे ही टिकट फाइनल होने की जानकारी मिली उन्होंने प्रत्याशी को पास बुलाकर उन्हें बधाई दी है।
बीजेपी ने बिलासपुर से पूजा विधानी को मेयर प्रत्याशी बनाया है। पूजा विधानी (वर्तमान में ननि नेता प्रतिपक्ष रहे अशोक विधानी की पत्नी हैं )
1. सन 1996 भाजपा की सक्रिय सदस्यता।
2. सन 1998 में नगर निगम बिलासपुर में पार्षद पद पर निर्वाचित ।
3. जिला बिलासपुर में दो बार भाजपा जिला महामंत्री महिला मोर्चा पद पर नियुक्त ।
4. प्रदेश छ.ग. में दो बार भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा पद पर नियुक्त ।
5. प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा में नियुक्त रही।
6. केन्द्रीय रेल्वे बोर्ड यात्री सेवा समिति (PSC) की सदस्य रही।
7. जुट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (JCI) में गैर सरकारी निदेशक पद पर रही।
8. वर्तमान में प्रदेश भाजपा में कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा सदस्य ।
भाजपा जिला संगठन के द्वारा कल प्रेसवार्ता कर मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ जिले के सभी नगरीय निकाय जिसमे नगर पंचायत मरवाही, नगर पालिका परिषद पेंड्रा और नगर पालिका परिषद गौरेला के सभी 15 -15 वार्डो के लिए भाजपा ने अपने उमीदवारों के नाम जारी कर दिए थे साथ ही मरवाही नगर पंचायत के लिए अनिता गुप्ता पति दिलीप गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है तो आज भाजपा प्रदेश संगठन के द्वारा नगर पालिका परिषद गौरेला से भाजपा ने मुकेश दुबे तो नगर पालिका परिषद पेंड्रा से रितेश फरमनिया को अपना उमीदवार बनाया है।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दौरान आज गुरुकुल मैदान में कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मीडिया की बातचीत के दौरान उन्हें यह जानकारी ही नही थी कि भाजपा ने टिकट फाइनल कर दिया है हालांकि जैसे ही उन्हें टिकट फाइनल होने की जानकारी मिली तो तत्काल मंत्री जी ने गौरेला नगर पालिका परिषद से प्रत्याशी बने मुकेश दुबे को पास बुलाकर उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी।
वही चुनाव के लिए टिकट बटने के बाद असन्तोष नेताओ को लेकर मंत्री जी ने कहा है लोकतंत्र में सभी को अधिकार होता है कि वो जनप्रतिनिधि के रूप में प्रतिनिधित्व करें,,हालांकि जो नेता असंतुष्ट है उनसे बातचीत करके उन्हें संतुष्ट किया जाएगा,वही कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आरोप जिसमे कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में ऐसे लोगो को टिकट दिया है जो बड़े नेताओं के चाटुकारिता करते है जिस पर श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि बेगानो की शादी में अब्दुल्ला दीवाना हमारे यहां की टिकट से कांग्रेस को क्या लेना देना अभी उनकी टिकट फाइनल होने दीजिए देखिएगा कितनो के कपड़े फटेंगे,वही गौरेला और पेंड्रा नगरीय निकाय में कोषा अध्यक्ष और सह कोषा अध्यक्ष को टिकट देने की बात पर उन्होंने कहा कि यह संयोग ही हो सकता है कि गौरेला से जिन्हें टिकट दिया गया वे जिला भाजपा संगठन के कोषा अध्यक्ष है और पेंड्रा से जिन्हें टिकट मिला वे सह कोषाध्यक्ष है।।वही बस्तर में आज़ादी के बाद तिरंगा फहरने की बात पर उन्होंने कहा कि आने वाले 2026 का जो ध्वजारोहण होगा वो सभी जगह होगा और 2027 में जो ध्वजारोहण होगा वो शत प्रतिशत जगहों पर होगा। क्योकि गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 में नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की बात कही है।
बीजापुर में नगर पालिका बीजापुर अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा के बाद भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने अपने ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा खोल दिया है। महिला नेत्रियों ने अध्यक्ष पद के नाम को संशोधित करने की मांग कर रहे है। मांगे नहीं सुनी जाने पर उन्होंने चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
बता दे कि आज भाजपा संगठन ने बीजापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए गीता सोम पुजारी को भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया है। गीता पुजारी के नाम के ऐलान के बाद से ही भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों ने बगावत का रुख अपनाते हुए भाजपा कार्यालय में ही भाजपा संगठन के खिलाफ नारे बाजी शुरू कर दी। महिला मोर्चा की नेत्रियों का कहना है कि अध्यक्ष पद के नाम को पार्टी संसोधित करे। नाम संशोधित न करने पर महिला मोर्चा की नेत्रियों ने इस्तीफा देने की चेतावनी बीजापुर भाजपा संगठन को दी है।
भारतीय जनता पार्टी ने बालोद जिले के दो नगर पालिका और 6 नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष सहित पार्षदों की सूची जारी कर दी है प्रत्याशियों की सूची जारी करने के मामले में जिले भर में भाजपा कांग्रेस से अव्वल निकली आपको बता दें कि जिला मुख्यालय बालोद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिभा चौधरी का नाम भाजपा ने प्रमुखता से आगे रखा और उसी नाम पर मोहर भी लगाया गया है वही दल्ली राजहरा नगर पालिका के लिए तोरण साहू का नाम फाइनल किया गया है टिकट की घोषणा होने के बाद से बधाई देने वालों का पता लग गया वहीं प्रतिभा चौधरी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से जो विकास का सुख बालोद नगर पालिका क्षेत्र में है उसमें हम विकास की बाढ़ लेकर आएंगे उन्होंने कहा कि मैं एक छोटे से कार्यकर्ता से अब पार्टी में अपने यात्रा की शुरुआत की थी और आज पार्टी ने मुझे इस काबिल समझा कि मुझे नगर पालिका का प्रत्याशी बनाया गया है जिसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करती हूं।
बूथ से लेकर प्रदेश तक के कार्यकर्ता करेंगे मेहनत : जीत पक्की
बालोद पहुंचे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने दो टूक कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जिसे एक छोटे से बूथ और पन्ना प्रमुख से लेकर जिला व प्रदेश तक के कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी से सलाम ऐश्वर्या के बाद टिकट की घोषणा करती है और हम यह दावा करते हैं कि बालोद जिले के सभी नगरीय निकाय में भाजपा की जीत होगी सभी उलझे हुए चेहरों को यहां पर प्रत्याशी बनाया गया है और इसके लिए मैं सभी प्रत्याशियों को बधाई देना चाहता हूं।
जानिए कौन हैं प्रतिभा चौधरी
प्रतिभा चौधरी बालोद जिले की राजनीति की एक सक्रिय महिला के रूप में वर्षों से कार्य कर रही है और वह लंबे समय से मंडल से लेकर जिला और जिला से लेकर प्रदेश स्तर में भी विभिन्न पदों पर रह चुकी है लंबे इंतजार के बाद उन्हें नगर पालिका परिषद के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने नाम रखा है और उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे उन्होंने जिला एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
जानिए कहां किसे मिली जिम्मेदारी
नगरपालिका
बालोद : प्रतिभा चौधरी
दल्ली राजहरा – तोरण लाल साहू
नगर पंचायत
गुरूर : प्रदीप साहू
गुण्डरदेही : प्रमोद जैन
अर्जुंदा : ओशाभ यादव
चिखला कसा : कुंती देवांगन
डोंडी लोहारा : लाल निवेंद्र सिंह टेकाम
डोंडी : मोहंतिन बाई चौरका
कोरबा नगर निगम महापौर प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने संजू देवी राजपूत का नाम सामने आया है। जहां भाजपा ने सूची जारी कर दिया है। संजू देवी राजपूत पूर्व मे पार्षद रह चुकी है।भाजपा महिला मोर्चा मे लंबे समय से जुडी हुई है।और पूर्वांचल समाज से जुड़ी हुई है।नगर निगम कोरबा मे पूर्वांचल वासियो की संख्या अधिक है।
संजू देवी राजपूत के पति चंद्रमा सिंह राजपूत पूर्व में कोरबा में टीआई थे उसके बाद पड़ोसी जिला जांजगीर चांपा में भी रहे जहां उनका रिटायरमेंट हो गया है वही उनका बेटा संजय सिंह राजपूत भी पुलिस परिवार से ताल्लुक रखते हैं जो वर्तमान में मुंगेली जिले में टी आई है और साइबर सेल प्रभारी है। भाजपा महापौर प्रत्याशी के रूप में संजू देवी राजपूत का नाम सामने आने के बाद उनके शुभचिंतकों का घर के बाहर और भाजपा कार्यालय में भीड़ लगना शुरू हो गया है।
कल भाजपा ने नगर निगम के पार्षदों के उम्मीदवारों के नाम घोषणा की थी इसके बाद आज वही प्रत्याशी के रूप में संजू देवी राजपूत का नाम सामने आया है।वहीं कांग्रेस की ओर से अब तक सूची जारी नहीं किया गया ना ही पार्षदों की सूची सामने आई है और ना ही महापौर की सूची सामने आया है। कांग्रेस की ओर से महापौर के प्रत्याशी के रूप में उषा तिवारी और सपना चौहान का नाम सामने आ रहा है जिसमें लगभग उषा तिवारी प्रत्याशी के रूप में आने की संभावना है।