छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में सतनामी समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में आखिर आग क्यो लगाई……जिला प्रशासन की लचर व्यवस्था से बढ़ा मामला …..

क्या इस मामले में कलेक्टर व एसपी पर विष्णुदेव सरकार करेगी बड़ी कार्रवाई

●रायपुर छत्तीसगढ़ उजाला●

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को बवाल हो गया। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ के बीच कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की। इससे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी घायल हुए हैं।आगजनी और तोड़फोड़ के चलते बड़ी संख्या में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दर्जनों चार पहिया और दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। वहीं कलेक्टर और एसपी दफ्तर में भी आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।


घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं दिल्ली गए डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा सूचना मिलने के बाद रायपुर पहुंच रहे हैं। पहले उन्हें मंगलवार को रायपुर लौटना था।


इस घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं। मौके पर आईजी और कमिश्नर को भेजकर रिपोर्ट तलब की गई है। इससे पहले सीएम ने इस मामले में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और मुख्य सचिव व डीजीपी को तलब किया।

 

समाज ने अपने इस घेराव को लेकर एक बयान में लिखा कि पहले भी धरमपुरा (कवर्धा), जरहागांव (बिलासपुर) जैसी जगहों पर जैतखाम और सामाजिक भवन को तोड़ा गया था. सतनामी समाज का ये भी आरोप है कि उनके जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों के साथ प्रशासन जातिगत शोषण और उपेक्षा कर रहा है.

मामले से जिला प्रशासन की लचर व्यवस्था उजागर हुई।आखिर यहाँ तक बात आना कोई सामान्य बात नही है।सतनामी समाज के लोगो ने आज जो कुछ भी किया है उसे सही नही कहा जा सकता पर प्रशासन इस मामले में अगर सही समय पर कुछ करता तो शायद बात इतना आगे नही बढ़ती।अब इस मामले में सरकार क्या फैसला लेगी यह देखना बाकी है।प्रदेश की सुशासन वाली सरकार को तत्काल जिले के कलेक्टर व एसपी को हटाने का आदेश जारी करना चाहिए।आज तक कभी भी ऐसी घटना नही घटी है।क्या अब विष्णुदेव सरकार योगी सरकार की तरह उपद्रवियों से नुकसान की वसूली करेगी।कलेक्टर कार्यालयों में रखी फाइलें जलकर स्वाहा हो गयी।करोड़ो का नुकसान सरकार को लग गया आखिर इसका जिम्मेदार कौन है।ऐसे बहुत से सवाल है जिसका जवाब सरकार को देना पड़ेगा।

Anil Mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button