बिलासपुर

17 वर्षीय किशोरी से इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद दुष्कर्म, मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। सरकंडा क्षेत्र में 17 साल की किशोरी से इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामल दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 17 साल की किशोरी ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2023 में उसकी पहचान इंटरनेट के माध्यम से आशुतोष शर्मा से हुई थी। अंबिकापुर निवासी आशुतोष सरकंडा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। जान-पहचान के बाद दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। इसी बीच युवक उसके घर पर आने लगा। युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में वही शादी से इन्कार करने लगा। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button