राज्य

दिल खुश कर देनेवाली भविष्यवाणी, जून के दूसरे सप्ताह में मानसून गुजरात में दे सकता है दस्तक

अहमदाबाद| मौसम के जानकार अंबालाल पटेल ने गुजरात के लोगों का दिल खुश कर देने वाली भविष्यवाणी की है| अंबालाल के मुताबिक जून के दूसरे सप्ताह में मानसून गुजरात में दस्तक दे सकता है| गुजरात में 7 से 14 जून के बीच मानसून का आगमन हो सकता है| रोहिणी नक्ष्र में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है| अंबालाल की मानें तो 28 मई से 4 जून के बीच गरज के साथ आंधी-तूफान की संभावना है| रोहिणी नक्षत्र में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है| गुजरात में 7 से 14 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है| गुजरात में जून के पहले सप्ताह से प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो जाएगी| जून के पहले सप्ताह में दक्षिण गुजरात के वलसाड, डांग समेत जिलों में प्री मानसून एक्टिविटी के तहत बारिश हो सकती है| मध्य गुजरात के आणंद और वडोदरा के अलावा भावनगर समेत दक्षिण सौराष्ट्र के हिस्सों में बारिश की संभावना है| अहमदाबाद, गांधीनगर के अलावा पंचमहल और साबरकांठा में प्री मानसून एक्टिवटी के तहत बारिश होने की संभावना है| अंबालाल के मुताबिक 4 जून तक राज्यभर में बारिश का आगमन हो सकता है|

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button