बिलासपुर

चैन स्कैनिंग करने वाली महिलाओं के गिरोह का पर्दाफाश, 8 महिलाएं गिरफ्तार, दो की तलाश जारी, दो सोने की चैन भी जब्त

छत्तीसगढ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)।सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू ने उत्तरप्रदेश के चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में 10 महिलाएं शामिल थीं, जिनमें से पुलिस ने 8 महिलाओं को पकड़ लिया है, दो आरोपित महिलाओं की तलाश कर रही है। आरोपितों से सोने की दो चेन भी जब्त की गई है। ये आरोपित महिलाएं भीड़भाड़ वाली जगहों व आटो इत्यादि में बैठीं वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाया करतीं थीं।
एएसपी उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि पिछले दिनों सिविल लाइन क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के गले से आटो से सोने की चेन चोरी होने की शिकायत मिली थी। पुलिस अपराध दर्ज कर इसकी जांच में जुटी हुई थी। इस बीच पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी। तभी, पुलिस को कुछ संदेही महिलाएं मिलीं। उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने वृद्ध महिलाओं के गले से सोने की चेन पार करने की बात कबूली। उन्होंने सिविल लाइन क्षेत्र में दो घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने उनसे जेवर जब्त कर 8 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनकी दो साथी अभी फरार हैं।

पकड़ी गईं आरोपित- बिन्दु देवी पति संजय कुमार उम्र 35 वर्ष, रीता देवी पति सुनील कुमार उम्र 40 वर्ष, पूजा देवी पति विनोद कुमार उम्र 30 वर्ष, प्रीति देवी पति आजाद कुमार उम्र 22 वर्ष, अनिता देवी पति संजय कुमार उम्र 25 वर्ष, सविता देवी पति अजय कुमार उम्र 21 वर्ष, शालू पिता संजय उम्र 19 वर्ष, आरती कुमारी पिता सुनील कुमार उम्र 20 वर्ष सभी निवासी – ग्राम सिघरा नई बस्ती थाना झुसी जिला प्रयागराज, उत्तरप्रदेश।

वृद्ध महिलाओं को बनाती थीं निशाना-

प्रशिक्षु डीएसपी गौरव सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपित महिलाएं पहले अपने शिकार की रेकी करती थीं। इसके बाद बड़ी प्लानिंग के साथ आटो, बस अथवा भीड़भाड़ वाली जगह जाकर अलग-अलग बैठ जातीं। इसके बाद वे लोग वृद्ध महिलाओं को निशाना बनातीं और उन्हें किसी ना किसी तरह से डिस्टर्ब करती अथवा उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करतीं। इसके अलावा कई बार उल्टी करने का बहाना करतीं। फिर मौके का फायदा उठाकर दूसरी महिलाएं धीरे से जेवर पार कर देतीं थीं।

पुलिस के मुताबिक, ये महिलाएं बस स्टैंड अथवा रेलवे स्टेशन के आसपास ही रहती थीं। वे लोग घुमंतू लोगों की तरह ही घूमतीं और फिर अपने शिकार की तलाश करतीं थीं। ये लोग महिलाएं खासकर वृद्ध महिलाओं को ही निशाना बनाती थीं। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी इस तरह की हुई घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने इन्हे रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा है।

गिरोह को पकड़ने में इनकी रही भूमिका- मामले की सफलता पर प्रशिक्षु डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह, टीआई प्रदीप आर्य, आरक्षक अविनाश काश्यप, महिला आरक्षक छंदा वैष्णव, ओम वैष्णव, प्रीति वर्मा, आशा नेताम, सुनीता मण्डावी, हेमलता उरांव समिति अन्य की प्रशंसा की है। इनकी ही मेहनत से आरोपित गिरोह पकड़ा जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button