बिलासपुर

पूर्व मेयर व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वाणी राव ने थामा भाजपा का दामन, प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की मौजूदगी में ग्रहण की भाजपा की प्राथमिक सदस्यता

छत्तीसगढ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)। प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष व बिलासपुर नगर निगम की पूर्व महापौर वाणी राव ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश कार्यालय में आज सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल था। वाणी समेत तकरीबन एक दर्जन कांग्रेस के नेताओं ने आज भाजपा का दामन थामा।
बिलासपुर जिले की राजनीति में गुरुवार को एक और उलटफेर होते दिखाई दिया। विधानसभा चुनाव से पहले लोरमी से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक धर्मजीत सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। तब वन विभाग के पूर्व अधिकारी एसएस बडगैया ने भाजपा में प्रवेश किया था। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की राजनैतिक स्थिति एकदम अलग थी। कांग्रेस की सरकार काबीज थी और विधानसभा चनुाव का दौर भी चल रहा था। हालांकि राजनैतिक परिस्थितियां एकदम से बदली और भाजपा ने दमदार तरीके से वापसी की। बीते तीन माह से प्रदेश में भाजपा की सरकार चल रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान जो घोषणाएं भाजपा ने की थी उसे अमूमन मोदी की गारंटी के तहत उसे पूरा भी कर दिया है। वर्तमान दौर लोकसभा चुनाव का है और प्रदेश की राजनैतिक स्थितियां भाजपा के अनुकूल नजर आ रही है। यही कारण है कि कांग्रेस सहीत अन्य दलों में भगदड़ की स्थिति है। नेता से लेकर कार्यकर्ता पार्टी छोड रहे हैं। इसी कड़ी में आज वाणी राव ने आज कांग्रेस का दामन छोड़ दिया।
राज्य निर्माण के बाद वर्ष 2003 के कार्यकाल को अपवाद के तौर पर छोड दें तो नगर निगम की राजनीति में भाजपा ही काबिज रहती चली आ रही थी। वर्ष 2009-10 में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने नए चेहरे के रूप में महापौर के पद के लिए वाणी राव को चुनाव मैदान में उतरा। उन्होंने प्रभावित जीत दर्ज की और निगम की राजनीति में कांग्रेस में चली आ रही सूखे को खत्म किया। 2013 के विधानसभा में कांग्रेस ने बिलासपुर विधानसभा सीट से उन्हें चुनाव मैदान में उतारा और भाजपा के विधायक अमर अग्रवाल से पराजित हुई। राज्य में सत्ता के दौरान मुटिय राजनीति के चलते प्रभावी गुट से विशेष तवज्जो नहीं मिली। तब उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का दामन थाम लिया था। कांग्रेस में फिर उनकी वापसी हुई इसके बाद भी उनकी कोई प्रभावी भूमिका नजर नहीं आ रही थी। आखिर कार उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
कांग्रेस और जकांछ के कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल

बेलतरा में होने वाले विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन रणनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा। एक तरफ जहां भाजपा के बूथ स्तर के कार्यक्रताओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही तो दूसरी तरफ दूसरे दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए। यह घटना से होने वाले लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने वाली होगी। एक तरफ जहां कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में भाजपा से काफी पीछे चल रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में कार्यकताओं का भाजपा में पलायन कर जाना कांग्रेस के मनोबल को कम करने वाली होगी।

भाजपा की रीति निती और प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उम्मीद करती हूं कि प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
वाणी राव, पूर्व महापौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button