राज्य

दिल्ली में भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, तापमान 49 डिग्री पर बरकरार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हालांकि बीते दिनों के मुकाबले तापमान में कमी देखी गई। शुक्रवार को  दिल्ली के मुंगेशपुर में 49 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं पूरी दिल्ली का औसत तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। इस दौरान आर्द्रता 13 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। 

दिल्ली के मुंगेशपुर के बाद नरेला में सर्वाधिक तापमान रहा। यहां पर 48.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतमपुरा में 48.2 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ में 48.3 डिग्री सेल्सियस, जफरपुर में 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना था कि शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं लू चल सकती है। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने, गर्जन वाले बादल बनने, धूल भरी आंधी चलने और हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ गया: IMD

दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, त्रिपुरा, मेघालय, असम के शेष हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

बंगाल में 2-3 दिनों में मानसून होगा सक्रिय

आईएमडी का कहना है कि मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों और दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 2-3 दिनों के दौरान बंगाल में इसके सक्रिय होने की संभावना है।

दोपहर 2.30  दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों का तापमान

मुंगेशपुर     49 डिग्री  7%
नरेला     48.8 डिग्री 14%
पीतमपुरा     48.2 डिग्री 17%
17% 44.9 डिग्री  24%
पूसा     47.9 डिग्री 15%
जफरपुर     47.4 डिग्री 7%
आयानगर     46.8 डिग्री 2%
पालम     46 डिग्री 7%
सलवान पब्लिक स्कूल 45 डिग्री  10%
नई  दिल्ली 45.4 डिग्री 13%
लोधी रोड 29.5 डिग्री 59%

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button