कोरबा

आधी रात में हो रही थी गायों की तस्करी गौ सेवकों को देखकर भागे तस्कर; एक पिकअप में दर्जन भर मवेशी बरामद

छत्तीसगढ़ उजाला

 

कोरबा (छत्तीसगढ़ उजाला)। पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पाथा में गौ तस्करी करते हुए एक पिकप को पकड़ा गया है। पिकअप में 12 गाय भरी हुईं थी। बताया जा रहा है कि देर रात झारखंड नंबर की तीन गाड़ी पाथा ग्राम मे निकल रहीं थी। इसमें दो पिकप और एक कार शामिल थी। कुछ स्थानीय लोगो कों संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने गौ सेवकों को सूचना दी। गौ सेवक वहा पहुंचे और वाहनों को पकड़ने का प्रयास किया।

गौ सेवकों द्वारा बड़ी बहादुरी के साथ उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तस्करी मे शामिल एक पिकअप और एक कार भागने मे कामयाब हो गई। बची हुई एक पिकअप को पकड़ लिया गया। इसके बाद 112 पुलिस को सूचना दी गई। पिकअप से 12 गाय बरामद हुई हैं। वहीं, तस्करों की संख्या लगभग 10 से 15 बताई जा रही है, जिनके पास धारदार हथियार भी थे।

बरामद की गई गायों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से बांगो थाना लाया गया। बरामद की गई गायों में दो गायों की मौत हो गई। वहीं गौ सेवकों ने क्षेत्र मे हो रहे गौ तस्करी पर लगाम लगाने व पकड़ी गई पिकअप के मालिक पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी और कड़ी से कड़ी से कार्रवाई की बात कही है।

बांगो थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। आगे भी पेट्रोलिंग जारी रहेगी। मामले की शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई कि जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button