बिलासपुर

कांग्रेस नेता अकबर खान की गिरफ्तारी के बाद भाजयुमो के पदाधिकारी ने सोशल साइट्स पर की पोस्ट, मिली जान से मारने की धमकी

छत्तीसगढ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)। कांग्रेस नेता अकबर खान की गिरफ्तारी के बाद युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने उसे तड़ीपार करने की मांग करते हुए फेसबुक पर मैसेज पोस्ट किया है। इसके बाद अनजान नंबर से युवा मोर्चा के पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी देते हुए पोस्ट डिलीट करने कहा गया। उन्होंने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
तालापारा में रहने वाले धनंजय गोस्वामी युवा मोर्चा के पदाधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे रविवार को अपने परिचित के साथ थे। इसी दौरान अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने अकबर खान के खिलाफ किए पोस्ट को डिलीट करने कहा। उसने खुद को दाउद गैंग का बताते हुए जान से मारने और घर से उठवा लेने की बात कही। सोमवार को धनंजय गोस्वामी साथियों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे। धनंजाय ने धमकी देने वाले के साथ ही उससे जुड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

युवा मोर्चा के पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी की शिकायत मिली है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपित की पहचान की जा रही है। साइबर सेल के सहारे मामले की जांच चल रही है।

उमेश गुप्ता (आईपीएस)
सीएसपी सिविल लाइन

Related Articles

Back to top button