बिलासपुर

अधिकारियो की जानकारी बगैर क्षेत्र के भाजपा नेता ने वन चेतना केंद्र की बिल्डिंग का ताला खुलवा कर मनाया अपना जन्मदिन

छत्तीसगढ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। फारेस्ट विभाग के अधिकारियो की जानकारी बगैर क्षेत्र के भाजपा नेता ने वन चेतना केंद्र की बिल्डिंग का ताला खुलवा कर अपना जन्मदिन मनाया। बिना अनुमित वन चेतना भवन में चले भाजपा नेता के जन्मदिन की पार्टी पर सवाल उठाते ही अधिकारी अब जांच कर कार्रवाई करने का हवाला दे रहे हैं। फारेस्ट विभाग की बैठक व अन्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए वन चेतना केंद्र का निर्माण वन विभाग सकरी में कराया है। वन विभाग ने बाद में इस भवन को किराए पर देना शुरू कर दिया। नियम के अनुसार भवन लेने के पहले तय शुल्क फारेस्ट विभाग के खाते में जमा करना हैं, लेकिन शुक्रवार रात भाजपा नेता मनोज साहू के जन्मदिन क मनाने वन विभाग के अधिकारियों ने सारे नियमों को ताक में रख दिया। भाजपा नेता पर आरोप है कि उन्होंने अपने रसूख के इस्तेमाल कर वन चेतना केंद्र का ताला खुलवाया और फिर देर रात तक पार्टी मनाते रहे। पार्टी के लिए भवन किराए पर लिया गया था या नहीं इस सवाल का जवाब जब अधिकारियों से मांग गया तो उन्होंने पता कर कार्रवाई करने की बात कही।

वर्जन…

वन चेतना केंद्र में जन्मदिन की पार्टी मनाई गई है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। मौजूदा स्टाफ से जानकारी ली जाएगी।
अभिनव कुमार, एसडीओ वन मंडल बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button