रायपुर

छत्‍तीसगढ़ विस चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद सैलजा और टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाने पर पार्टी ने बृहस्पति सिंह को जारी किया कारण बताओ नोटिस

छत्तीसगढ़ उजाला

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसे लेकर छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने बृहस्पति सिंह से तीन दिन के भीतर इसका जवाब मांगा है।
शुक्रवार को रायपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के लिए रामानुजगंज के कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सैलजा को जल्द हटाने की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सैलजा प्रभावशील नेताओं के हाथों बिक गई थीं। हीरोइन की तरह फोटो खिंचवाने में व्यस्त थीं। बृहस्पति सिंह ने भाजपा को जिताने का श्रेय टीएस सिंहदेव को देते तंज कसा कि भाजपा को उन्हें राज्यपाल बना देना चाहिए।

बृहस्पति सिंह ने कहा कि टिकट देने से कोई चुनाव नहीं जीतता, जब तक उस क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का सहयोग ना मिले। कांग्रेस नेताओं का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा था। ऐसा लग रहा था कि जिसको ये टिकट दे देंगे, वही चुनाव जीत ही जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान सिंहदेव स्वयं मंच से बोल रहे थे कि मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, फिर कांग्रेस को क्यों वोट मिलेगा? सम्मेलनों में कांग्रेस नेता कहते रहे कि हमने सभी वादे पूरे किए हैं, वहीं सिंहदेव कहते थे कि केवल 12 वादे ही पूरे किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button