बिलासपुर

*कोतवाली क्षेत्र में बवाल-पथराव मामले में अपडेट, मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान ने किया सरेंडर, पुलिस ने 20 लोगों को भेजा जेल, अब राम सिंह ठाकुर का विडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल*

छत्तीसगढ़ उजाला

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। बिलासपुर शहर के कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान पथराव और हिंसा के मामले में फरार आरोपी और आदतन बदमाश सोहेल खान ने मंगलवार शाम सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सोहेल खान ने आरोप लगाया कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उसका कहना है कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद ही नहीं था। यह भी दावा किया कि इससे पहले भी उसे आत्महत्या के एक मामले में फंसाया गया था।

घटना के दौरान हुए पथराव में टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और धारा 144 लागू है। एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सोहेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके रिश्तेदारों के घर और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। इस दौरान उसके परिजनों को थाने में बैठाकर पूछताछ भी की गई। इसके बाद सोहेल सरेंडर करने पहुंचा।

सोहेल खान ने सरेंडर करने से पहले मीडिया से बात की। उसने कहा कि वह इस कांड में शामिल नहीं था। मोहल्ले के कुछ युवकों के विरोध करने की जानकारी मिलने पर वह घर से बाहर निकल रहा था, लेकिन परिजनों ने उसे जबरदस्ती घर पर रोक लिया। सोहेल ने आरोप लगाया कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, सोहेल को हिरासत में लेने के बाद एसीसीयू की टीम ने देर रात तक उससे पूछताछ की। पुलिस उससे घटना में शामिल फरार आरोपियों और उनके ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की जैव दाखिल कर जूलूस निकालकर अपराधिक का क्या अंजाम होगा यह कड़ा संदेश दिया है।

मामले में पुलिस अब तक दोनों पक्षों के 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस एक पक्ष के लोगों पर ही कार्रवाई कर रही है। उनका कहना है कि दूसरे पक्ष के कुछ युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जा रहा है। मंगलवार को भी पुलिस ने मामले से जुड़े कई लोगों को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली बुलाया था। उनसे घटना के दौरान मौजूद लोगों, विवाद और पथराव को लेकर जानकारी जुटाई गई। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

दरअसल, खपरगंज में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसमें तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। साथ ही आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में एक पक्ष का मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

अब तक 20 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी 

अपराध कमांक-488/2026 के गिरफ्तार अरोपियों के नाम –

01.-मौला बक्स उर्फ जूब्बू पिता ईलाही बस्क उम्र 37 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली

02.-शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू पिता शेख नसीरूद्दीन उम्र 25 वर्ष निवासी तैबा चौक तालापारा

03.-मोहम्मद जाहिद खान पिता अब्दूल हनीफ खान उम्र 45 वर्ष निवासी खपरगंज

04.- सफीक अहमद उर्फ राजा खान पिता शेख मोहम्मद उर्म 31 वर्ष निवासी खपरगंज

05.- शकीर उर्फ सोनू पिता मोहम्मद साबीर उम्र 24 वर्ष निवासी जूनी लाईन संतोष भवन के पास

06.- मोहम्मद लाईक पिता मोहम्मद सफीक उम्र 37 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली

07.- रेहान अली उर्फ ईरानी पिता जहोर अली उम्र 19 वर्ष निवासी जबडापारा सरकण्डा बिलासपुर

08.- मो. जुनैद पिता मो. जावेद उम्र 21 वर्ष निवासी खपरगंज मेन चौक कोतवाली बिलासपुर

09.- शेर खान उर्फ नईम खान पिता करीम खान उम्र 48 वर्ष निवासी खपरगंज कोतवाली

10.- मो. अजहर कुरैशी पिता मो. जावेद उम्र 30 वर्ष निवासी खपरगंज कोतवाली

11.- विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू पिता स्व. रामावतार अनंत उम्र 32 वर्ष निवासी सिद्धीविनायक कालोनी तिफरा

12.-अब्दुल रज्जाक पिता मुस्ताक मकवाना उम्र 26 वर्ष निवासी खपरगंज इमाम बाडा कोतवाली

13.- अरबाज खान पिता शेख इबरान उम्र 29 वर्ष निवासी खपरगंज ताजिया चौक कोतवाली बिलासपुर

14- सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन पिता स्व साहिद उर्फ डब्बू उम्र 27 साल साकिन ख्परगंज बिलासपुर

15- नुमान अली पिता फरमान अली उम्र 22 साल साकिन यदुनंदन नगर पानी टंकी के पास इलहाबाद स्कूल के पास तिफरा थाना सिरगि‌ट्टी बिलासपुर ।

16- शेख सुलतान उर्फ भूरू पिता शेख इब्राहिम उम्र 30 साल साकिन खपरगंज बोहरा मस्जीद के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर

17- मोहम्मद मुस्तकीन उर्फ नफीस खान पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल साकिन तैयबा मस्जिद के सामने एल 01 भारतीय नगर थाना सिविल लाईन बिलासपुर

अपराध कमांक-489/2026 के गिरफ्तार अरोपियों के नाम –

01.- राजू यादव उर्फ नान पिता मुन्नी लाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।

02.- राकेश यादव उर्फ रिंकु पिता रमेश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर ।

03.- छत्रपाल साहू पिता संत राम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी साईंस कालेज के सामने डबरीपारा सरकण्डा बिलासपुर छ.ग. ।

Related Articles

Back to top button