बिलासपुर

चार साल पहले लूट के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। कोटा क्षेत्र में चार साल पहले लूट के मामले में चार साल से फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में दो आरोपित अब भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
कोटा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि चार साल पहले पीड़ित ने लूट की शिकायत थाने में की है। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी बाइक से भाई के ससुराल नेवरा गया था। वहां पर पानी टंकी के पास गांव में ही रहने वाले विक्रांत ठाकुर, जंगेजी यादव और रकबर ने रास्ता रोककर मारपीट की। साथ ही जेब से आठ हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच में लिया। इस दौरान आरोपित फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लूट का आरोपित रकबर सिंह उर्फ राघवेंद्र(45) सरकंडा के अशोक नगर में रह रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Advertisement Carousel
Back to top button