ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: डेढ़ दर्जन से ज्यादा IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के कलेक्टर बदले

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 20 से अधिक अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। तबादला सूची में मुंगेली, कांकेर, सक्ती, गरियाबंद, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। वहीं प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कई वरिष्ठ अधिकारियों को मंत्रालय और विभागीय जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी गई है।

सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन की कमान

1999 बैच के IAS अधिकारी सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग बनाया गया है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

वहीं 2005 बैच की IAS अधिकारी आर. संगीता को सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

भुवनेश यादव को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नगरीय प्रशासन विभाग में भी बदलाव

कांकेर कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है।

वहीं नगरीय प्रशासन के संचालक रिमिजियस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पद पर भेजते हुए मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन जिलों के बदले कलेक्टर

मुंगेली

सक्ती के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो अब मुंगेली के कलेक्टर होंगे।

कांकेर

मुंगेली के कलेक्टर कुंदन कुमार को कांकेर कलेक्टर बनाया गया है।

सक्ती

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव जयश्री जैन को सक्ती कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

गरियाबंद

समाज कल्याण विभाग के संचालक रणबीर शर्मा को गरियाबंद का नया कलेक्टर बनाया गया है।

गरियाबंद के मौजूदा कलेक्टर भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

कबीरधाम

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की कलेक्टर तुलिका प्रजापति को कबीरधाम कलेक्टर बनाया गया है।

कबीरधाम के कलेक्टर गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भेजा गया है।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

खेल एवं युवा कल्याण की संचालक तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का नया कलेक्टर बनाया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण पदस्थापन

भोसकर विलास संदिपान को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार।

जगदीश सोनकर को विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।

हिना अनिमेष नेताम को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार।

गजेन्द्र सिंह ठाकुर को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार।

रोमा श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा बनाया गया।

आकांक्षा शिक्षा खलखो को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के साथ संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार।

लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग की जिम्मेदारी।

सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल बनाया गया।

बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, बिलासपुर पदस्थ किया गया।

इसके अलावा पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य की सेवाएं उनके पैतृक विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं।

एक नजर में प्रमुख तबादले,अधिकारी,नई जिम्मेदारी

सोनमणि बोरा-प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास

नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर-संचालक, नगरीय प्रशासन

रिमिजियस एक्का-विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी + मिशन संचालक जल जीवन मिशन

रणबीर शर्मा-कलेक्टर, गरियाबंद

कुंदन कुमार-कलेक्टर, कांकेर

अमृत विकास तोपनो-कलेक्टर, मुंगेली

जयश्री जैन-कलेक्टर, सक्ती

तुलिका प्रजापति-कलेक्टर, कबीरधाम

तनुजा सलाम-कलेक्टर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

लीना कोसम-आयुक्त, नगर निगम दुर्ग

सौमिल रंजन चौबे-प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल

कुल मिलाकर यह फेरबदल राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। खास तौर पर कई जिलों में कलेक्टरों की अदला-बदली के साथ मंत्रालय और प्रमुख विभागों की जिम्मेदारियों में भी व्यापक परिवर्तन किया गया है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button