ब्रेकिंग न्यूज

राजनांदगांव में ED की बड़ी रेड! भंसाली किराया भंडार और सत्यम विहार के नाहटा प्रतिष्ठान समेत 3 ठिकानों पर सुबह 6 बजे छापेमारी

राजनांदगांव(छत्तीसगढ़ उजाला)-छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ED की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल और रायपुर से पहुंची ED की टीमों ने सुबह करीब 6 बजे एक साथ कार्रवाई शुरू की। जिन ठिकानों पर जांच चल रही है, उनमें भंसाली किराया भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा के प्रतिष्ठान भी शामिल बताए जा रहे हैं।

छापेमारी के दौरान ED के अधिकारी परिसरों में मौजूद दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और अन्य कारोबारी रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रहे हैं। कार्रवाई के मद्देनजर संबंधित परिसरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

फिलहाल ED की इस कार्रवाई का किस मामले या जांच से संबंध है, इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के पीछे की वजह और इससे जुड़े तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।

सुबह-सुबह हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद राजनांदगांव में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। ED की टीमों की जांच अभी जारी है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button