*शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में किया गया अत्यंत ही दुर्लभ एवं जटिल केस की सफलतापूर्वक सर्जरी*
छत्तीसगढ़ उजाला

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। दिनांक 6 अगस्त 2026 गुरुवार को शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ संजीव कुन्हप्पन के नेतृत्व में उनकी टीम एवं स्नातकोत्तर छात्राओं के द्वारा एक अत्यंत दुर्लभ एवं जटिल केस पैलेटोज़िंजीवल ग्रूव की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई ज्ञात हो कि मरीज पिछले कई महीनों से निजी संस्थानों में अपने दांत के ईलाज के लिए चक्कर काट रहा था , सही डायग्नोसिस एवं इलाज के अभाव में मरीज को अपने सामने के दांत में लगातार दर्द एवं सूजन की समस्या बनी हुई थी।
मरीज पिछले सप्ताह प्रदेश के इकलौते शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग में अपने दांतों के ईलाज के लिए आया, प्रारंभिक जांच उपरांत यह पाया गया कि मरीज एक अत्यंत ही दुर्लभ पैलेटोज़िन्ज़ीवलग्रूव की समस्या से पीड़ित है, यह दांत की एक जन्मजात और विकासात्मक असामान्यता है। यह आमतौर पर ऊपरी जबड़े के सामने वाले दांतों (विशेषकर लेटरल इनसाइज़र) के पिछले यानी तालु (Palate) की सतह पर एक दरार या नाली के रूप में पाई जाती है। जिसे शल्य चिकित्सा द्वारा उस दरार/ नाली को अत्याधुनिक डेंटल मैटिरियल एम. टी. ए से रिपेयर किया गया।



